न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को आईपीएल 2019 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ की कीमत खरीद लिया था. मार्टिन गुप्टिल का बेस प्राइज भी 1 करोड़ रूपये ही था.
मार्टिन गुप्टिल सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ने के बाद काफी खुश नजर आ रहे है और उन्होंने अपनी यह खुशी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जाहिर की है.
मार्टिन गुप्टिल ने ट्विटर पर जताई खुशी

मार्टिन गुप्टिल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं आगामी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़कर काफी उत्साहित हूं.”
Excited to be joining @SunRisers for this years iplt20 ! #orangearmy #Repost @SunRisers with get_repost
・・・#OrangeArmy, put your hands together for the newest addition to our family,… https://t.co/DOuQyUm7gS— Martin Guptill (@Martyguptill) December 18, 2018
राशिद खान ने किया सनराइजर्स टीम का स्वागत

राशिद खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मार्टिन गुप्टिल का सनराइजर्स हैदराबाद टीम में स्वागत किया है. राशिद खान ने मार्टिन गुप्टिल के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, “भाई आपका ऑरेंज आर्मी में स्वागत है. मैं आपके साथ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा”
Welcome to Orange Army bro can’t wait to play again together 

— Rashid Khan (@rashidkhan_19) December 19, 2018
मार्टिन गुप्टिल, राशिद को नेट्स में खेलने के लिए उत्साहित

राशिद खान के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए मार्टिन गुप्टिल ने लिखा, “खुशी है, कि मैं केवल नेट्स में आपका सामना करूँगा!”
Glad I only have to face you in the nets!! 
looking forward to it mate!
— Martin Guptill (@Martyguptill) December 19, 2018
इसके बाद राशिद खान ने मार्टिन गुप्टिल के ट्वीट पर दोबारा रीट्वीट करते हुए लिखा, “चलिए जल्द मिलते है.”
see you soon mate
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) December 19, 2018
वार्नर के साथ कर सकते हैं पारी की शुरूआत

मार्टिन गुप्टिल आईपीएल 2019 में डेविड वार्नर के साथ पारी की शुरूआत कर सकते है. वार्नर और गुप्टिल दोनों ही वर्तमान समय में विश्व के सबसे अच्छे ओपनर बल्लेबाजों में से एक माने जाते है. निश्चित ही दोनों को एक साथ पारी की शुरूआत करते देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्साहित होंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वार्नर की भरपाई करने को उत्साहित है ये खिलाड़ी, टी-20 का है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.