Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की वजह से टी-20 रैंकिंग में हुई बड़ी उथल पुथल जाने किस स्थान पर है कौन

विश्व क्रिकेट की सबसे खतरनाक टी-20 टीमों में से एक वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों बाग्लादेश के दौरे पर है जहां उन्होंने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत के साथ खत्म किया। इस टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद विंडीज खिलाड़ियों की रैंकिंग सुधरी

वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपना कद क्रिकेट जगत में बड़ा किया बल्कि टी-20 की ताजा जारी रैंकिंग में भी बड़ा फायदा किया है।

आईसीसी के द्वारा टी-20 की रविवार को ही जारी  इस रैंकिंग में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप, ईविन लुईस, कीमो पॉल और फेबियन एलेन जैसे खिलाड़ियों ने जबरदस्त उछाल मारा है।

टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ईविन लुईस आए चौथे नंबर पर

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ईविन लुईस ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में महज 36 गेंदों में 89 रन की खतरनाक पारी खेलने के साथ ही टी-20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर आ गए हैं।

तो वहीं शाई होप ने भी अपनी टी-20 रैंकिंग में बढ़िया सुधार किया है। शाई होप ने पहली बार टी-20 रैंकिंग में अपनी जगह बनाते हुए सीछे 82वां स्थान हासिल किया।

बल्लेबाजी में बाबर तो गेंदबाजी में राशिद खान पहले स्थान पर

इसके अलावा टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की बात करें तो ताजा जारी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर काबिज हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर कोलिन मुनरो और तीसरे स्थान पर एरोन फिंच हैं। और चौथे स्थान पर ईविन लुईस आ पहुंचे हैं।

तो वहीं जब आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो राशिद खान पहले, शादाब खान दूसरे और भारत के कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की वजह से टी-20 रैंकिंग में हुई बड़ी उथल पुथल जाने किस स्थान पर है कौन appeared first on SportzWiki Hindi.