टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे क्रिकेट और उसके बाद टी-20 क्रिकेट के ये तीन प्रारूपों में आज- कल टी-20 ने अपनी पकड़ बहुत ज्यादा बना ली है. इस खेल के अलग अलग लीग होते हैं. क्रिकेट खेलने वाले लगभग सभी देश अपने घरेलु मैदान पर टी-20 लीग खेलते हैं. इससे खिलाड़ी मालामाल भी हो रहे हैं. क्रिकेट में इस माध्यम से पैसा भी बहुत आ रहा है.
हर्षा भोगले ने चुनी टी-20 की सबसे बेहतरीन टीम

क्रिकेट कमेंटेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले ने अपनी टी-20 की सबसे बेहतरीन टीम बनाई हैं. इस टीम में उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन और उनके साथ आरोन फिंच को रखा है. ये खिलाड़ी पावर प्ले में किसी भी बेहतरीन टीम के गेंदबाज की जमकर धुनाई कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ी खेल के इस फ़ॉर्मेट में शानदार फॉर्म में हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी नहीं

भोगले की टीम में जो सबसे आश्चर्य करने वाली बात लग रही हैं वो रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम में ना होना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस फ़ॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं.
विराट ने तो अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी. रोहित ने इस साल तो टी-20 में बेहतरीन फॉर्म में थे. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में शानदार शतक भी लगाया था.
विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत है भोगले की पसंद

अगर विकेटकीपर की बात करें तो हर्षा ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने टीम के साथ जोड़ा है. उनका इस साल आईपीएल शानदार रहा था. उन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली, जिसमे हैदराबाद के लिए लगाया गया उनका शतक भी उनमे से एक था.
ये है हर्षा भोगले की टीम
आरोन फिंच, शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, बिली स्टेनलेक.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ही ‘हर्षा भोगले’ ने चुनी साल की सबसे बेहतरीन टी-20 टीम appeared first on SportzWiki Hindi.