ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी. इसके बाद कोहली एंड कंपनी न्यूजीलैंड जाएगी, जहां उसे पांच वनडे औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है.
24 घंटों के अंदर बीसीसीआई टीम का एलान कर सकती है

इन तीनों सीरीज के लिए अगले 24 घंटों के अंदर बीसीसीआई टीम का एलान कर सकती है.दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन तीनों सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. क्योंकि इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में बहुत कम समय बचा है.
मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार,“ एमएस धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में वापसी करेंगे. वेस्टइंडीज औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था.”
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम का होगा चयन

यह भी माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया औऱ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए सिलेक्टर्स टीम वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चुनेंगे. महेंद्र सिंह धौनी को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम से बाहर किया गया तो लोगों को लगा कि इस पूर्व भारतीय कप्तान का समय अब खत्म हो गया है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है. 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन वनडे की सीरीज में विकेटकीपर धौनी की वापसी होनी लगभग तय है.
भारतीय चयनकर्ता मेलबर्न में हैं

इसके लिए भारतीय चयनकर्ता सोमवार को आपस में बातचीत करेंगे. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद मेलबर्न में हैं. वह, कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बाकी के चयनकर्ताओं शरणदीप सिंह, देवांग गांधी, गगन खोड़ा और जतिन परांजपे से बातचीत करेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बड़ी खबर: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों का चयन आज, दिग्गज की वापसी तय appeared first on SportzWiki Hindi.