खेल डेस्क। नए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (76), अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 68) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 47) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को दिन की दोनों सफलताएं तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने दिलाई।
इस बल्लेबाज के बतौर ओपनर मैदान पर उतरते ही टूट जाएगा 45 साल पुराना रिकॉर्ड
पुजारा अपने टेस्ट करियर की 21वीं अर्धशतकीय पारी के दौरान अभी तक 200 गेंदों का सामना कर चुके हैं। अपनी नाबाद पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। जबकि विराट कोहली ने अपनी 47 रन की पारी में 107 गेंदों का सामना किया। कोहली भी अभी तक छह चौके लगा चुके हैं। पुजारा और कोहली तीसरे विकेट के लिए अभी तक 92 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
तीसरा टेस्ट: डेब्यू मैच में शतक से चूके मयंक, पुजारा ने लगाया 21वां अर्धशतक
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को धीमी पर अच्छी शुरुआत दी।
बेनक्रोफ्ट ने किया बड़ा खलासा, डेविड वार्नर पर लगाया ये बड़ा आरोप
हनुमाविहारी और डेब्यू मैच खेले रहे मयंक अग्रवाल ने 18.5 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने हनुमा विहारी को आरोन फिंच के हाथों कैच करवाया। विहारी हालांकि 66 गेंदों पर केवल 8 रन ही बना सके।
2018: इन बल्लेबाजों ने इस साल क्रिकेट मैदान में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, टॉप में हैं ये दिग्गज