खेल डेस्क। डेब्यू मैच खेलने उतरे मयंक अग्रवाल (76) और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को भारत ने मजबूत स्कोर की नींव रख दी है। भारतीय टीम ने समाचार लिखे जाने तक दो विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 57 रन और कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों विकेट पेट कमिंस ने लिए।
बेनक्रोफ्ट ने किया बड़ा खलासा, डेविड वार्नर पर लगाया ये बड़ा आरोप
इससे पहले विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मैच में भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को धीमी और सधी हुई शुरुआत दी।
मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले इंडियन खिलाड़ी
हनुमान विहारी और डेब्यू मैच खेले रहे मयंक अग्रवाल ने 18.5 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने हनुमा विहारी को 19वें ओवर में स्लिप में आरोन फिंच के हाथों कैच करवाया। विहारी हालांकि 66 गेंदों पर केवल 8 रन ही बना सके।
2018: इन बल्लेबाजों ने इस साल क्रिकेट मैदान में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, टॉप में हैं ये दिग्गज
मयंक अग्रवाल हालांकि डेब्यू टेस्ट में ही शतक बनाने से चूक गए। वह 76 रन बनाकर कमिंस का दूसरा शिकार बने।चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अग्रवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। जबकि कप्तान विराट कोहली के साथ अभी तक 61 रन की साझेदारी कर चुके हैं। विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।