आईपीएल के 2019 में होने वाले 12वें संस्करण के लिए नीलामी में युवा खिलाड़ियों पर लगी बोली ने सभी को चौंका दिया. अब तक इस आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी जयदेव उनादकट और नए नवेले वरुण चक्रवर्ती रहे. दोनों के लिए 8.40 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा गया. उनादकट को जहां एक बार फिर से राजस्थान ने खरीदा वहीं, वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा. नीलामी में 346 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जा रही है. इनमें से नौ खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है. इसके के अलावा वरुण आरोन को भी राजस्थान की टीम ने ख़रीद लिया है.
वरुण आरोन जुड़े राजस्थान की टीम से

वरुण आरोन इस बार आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हुए नज़र आएँगे. तेज गेंदबाज वरुण ऐरॉन को 2.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. आप को बता दें कि वरुण को पिछले साल किसी भी टीम ने नही ख़रीदा था,जिस वजह से वो काउंट्री में खेलते हुए नज़र आए थे. वहां पर खेलने के बाद से उनके खेल में काफी ज्यादा सुधार आया है. जिस वजह से रणजी में उनके खेल में काफी ज्यादा सुधार आया था.
खुद को बताया था तैयार

आईपीएल नीलामी से पहले क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में एरोन ने कहा था मेरे पास अब दो या तीन धीमी गेंदे हैं, मेरी यॉर्कर और बाउंसर भी अच्छे से आ रही है और मैं गेंद को स्विंग भी करा रहा हूं. इस आईपीएल को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि अब मेरे पास कई नए हथियार हैं, जिसमें लंबे समय तक फिट रहना भी शामिल है. अगर मुझे कई सारी इंजरी होती हैं, तो मुझे अपनी गेंदबाजी पर काम करने के लिए कम समय मिलेगा लेकिन मैं काफी लंबे समय से इंजरी-फ्री हूं और लगातार अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. नए वैरिएशन विकसित कर रहा हूं. मैं सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अच्छी तरह से तैयार हूं.
पिछले साल आईपीएल में न खेलने की वजह से काउंट्री में थे खेले

रोन ने पिछले आईपीएल सीजन की नीलामी में भी हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, जिस पर एरोन ने कहा था कि ये एक तरह से अच्छा ही था. उन्होंने कहा था कि पिछले सीजन में ना चुना जाना एक तरह से छुपा हुआ वरदान था क्योंकि मैं लीसेस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना चाहता था. और मुझे लगता है कि अब मैं काफी अलग गेंदबाज हूं.काउंटी क्रिकेट खेलकर मुझे जिस तरह की जानकारी मिली है, मुझे यहां कभी नहीं मिलती.
The post एक बार फिर से आईपीएल में नज़र आएँगे वरुण आरोन, 2.40 करोड़ में इस टीम ने ख़रीदा appeared first on SportzWiki Hindi.