लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मंगल महरुर के शतक और रहमतुल्लाह के अर्ध शतक के बदौलत बिहार दूसरी पारी में 196 रन अर्जित कर चुका है. दुसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार दूसरी पारी में तीन विकेट पर 255रन बना चुकी है. कल मैच का तीसरा दिन है. चार विकेट पर 101 रन से आगे खेलने उतरी नागालैंड की टीम आशुतोष के हरफनमौला गेंदबाजी के आगे नतमस्तक हो गयी.
कप्तान जोनाथन के अर्ध शतक, पवन केबी 39, अबरार काजी 28, पारस 27 के बदौलत नागालैंड की पूरी टीम 209 रन पर सिमट गयी. नागालैंड के अन्य बल्लेबाज ज़हिमोमि 21, रचित 14 , इमलिवाती 12, तहमीद 4, सीडेजले 2 इनकातो शून्य पर अपना विकेट गवां बैठे. जबकि अरुण 7 रन पर नॉट आउट रहे. पहली पारी के आधार पर नागालैंड को 59 रन की बढ़त हासिल हुई. बिहार की और से आशुतोष ने सात, विवेक ने दो और समर ने एक विकेट लिए.
बिहार की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, इंद्रजीत मात्र 4 रन बनाकर पबलियन लौट गये, उसके बाद मंगल महरूर और बाबुल ने दुसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर बिहार की पारी को मजबूत करने का काम किया. बाबुल 39 रन बनाकर आउट हो गए, मगर मंगल का कहर जारी रहा. बाबुल के आउट होने के बाद केशव आये और मंगल के साथ 63 रनो की साझेदारी कर 26 के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे.
चौथे विकेट के रूप में आये रहमत ने आज मंगल का पूरा साथ दिया कर अपने खमोश बल्ले से कुछ बेतरीन स्ट्रोक खेलते हुए अर्ध शतक पूरा किया. चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है, और मगल 129 तथा रहमत 55 पर नाबाद है. नागालैंड की और से पहले इनिंग में छह विकेट लेने वाले रचित ने दूसरी पारी में भी अब तक दो विकेट प्राप्त किये है. एक विकेट अबरार काजी को मिला. आज मैच का तीसरा दिन है.
कूच बिहार में बिहार से सिक्किम की भिड़ंत
कूच बिहार ट्रॉफी का चौथा मैच स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में सिक्किम के विरूद्ध सोमवार से होगा. इस मैच के लिए मैच रेफरी आरती वैदय, अम्पायर कन्नूर स्वरूपानंद और पाल कृष्णेंदु ने रविवार को ऊर्जा स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस मैच में सिक्किम के स्थानीय मैनेजर रणजीत बादल साह को बनाया गया है.
बिहार की टीम इस प्रकार है: अपूर्वा आनंद (कप्तान ),आकाश राज, पीयूष सिंह , हर्ष राज, बलजीत बिहारी, अर्णव किशोर, शिवम कुमार, मुन्ना कुमार, करण राज, सूरजकश्यप, अमोद कुमार यादव, प्रकाश बाबू, रणधीर दुबे, मलय राज, हर्ष राज पुरु, संदीप राउत. मैनेजर : संजय कुमार , कोच – अशोक कुमार , फिजियो : डा. हेमेंदू और ट्रेनर विशाल कुमार है.
सिक्किम की टीम इस प्रकार है : अन्वेष कर्ण शर्मा (कप्तान), रोबिन लम्बू (उप कप्तान), मो. सहजाफर अंसारी, आदर्श रामुदामु, तनबीर आलम, योगेश गुप्ता, अविनाश रजक, आरिफअहमद अंसारी, भीम लाल, सौरव कुमार, धीरज कुमार, राहुल, ओम सैनी, रोहित मांझी, दीपक महतो. मैनेजर : राजेन गुरुंग, कोच : लपका छेत्री, फिजिओ : प्रज्ञान बसंत , ट्रेनर : जिगर पटेल :. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post आशुतोष के सात विकेट ने नागालैंड को बड़ी बढ़त बनाने से रोका, बिहार तीन विकेट पर 255 रन appeared first on Live Cities.