एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दी है। पहली पारी में 250 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 235 रनों पर रोककर पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर टीम के बल्लेबाजों ने समझदारी भरी बल्लेबाजी कर टीम को 322 रनों की बढ़त दिला दी।
दूसरी पारी में खेले 100 से ज्यादा ओवर

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 106.5 ओवर की बल्लेबाजी की। इस मैच की तीसरी पारी भी थी। इसने ओवरों में टीम के बल्लेबाजों ने 307 रन बनाये। इसमें सबसे ज्यादा 71 रन चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से निकला।
पुजारा के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी 70 रनों की शानदार पारी खेली। पहली पारी की तरफ पुजारा ने इस पारी में भी 200 से ज्यादा गेंदों का सामना किया। पहली पारी में उन्होंने 246 गेंद खेले थे वहीं इस पारी में 204 गेंदों का सामना किया।
26 साल बाद हुआ कारनामा

भारत की टीम ने एडिलेड के मैदान पर तीसरी पारी में 100 से ज्यादा ओवर खेले। टेस्ट क्रिकेट में करीब 26 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने एडिलेड के मैदान पर तीसरी पारी में सौ से ज्यादा ओवर खेले हों।
इससे पहले 1992 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ ही मैच की तीसरी पारी में 186 ओवर खेले थे। इस मैच की पहली पारी में 80 रनों से पिछने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 451 रन बनाये थे। मेजबान टीम ने उस मैच को भी अपने नाम किया था।
भारत के पास मैच भी जीतने का मौका

भारत के पास एडिलेड टेस्ट को जीतने के शानदार मौका है। टीम ने इससे पहले 2003-04 के दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में मात दी थी। उस मैच में राहुल द्रविड़ ने शानदार बल्लेबाजी की थी।
अब भारत के पास एक बार फिर इतिहास दोहराने का मौका है। न्यूज़ लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 87 रनों के स्कोर पर अपने 4 प्रमुख बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी। यहाँ से उनके लिए मैच बचाने की राह मुश्किल होगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एडिलेड ओवल पर भारतीय टीम ने किया बड़ा कारनामा, 26 साल में नहीं कर पाई थी कोई टीम appeared first on SportzWiki Hindi.