Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

26 दिसंबर से शुरू होने वाले मैच को क्यों कहते हैं बॉक्सिंग डे मैच, जाने क्या है इसके पीछे की कहानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाफ भारतीय टीम 26 दिसम्बर से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमें अभी तक सीरीज के दो मैचों में से 1-1 जीतकर बराबरी पर हैं। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया। अब मेलबर्न में होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

क्या होता है बॉक्सिंग डे

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है। इसके अगले दिन को बॉक्सिग डे के रूप में जाना जाता है। इसके इतिहास पर नजर डालें तो कई जगह इसके बारे में मिलता है, कि दुनिया के जिन हिस्सों में अंग्रेजों का राज था। वह क्रिसमस के अगले दिन काम करने वालों को बॉक्स में रखकर मिठाइयां देते थे। इसी वजह से इसे बॉक्सिंग डे कहा जाता था।

वहीं कुछ लोगों को मानना है कि रोमन काल में लोग खाली डिब्बे ले जाकर चर्च के बाहर रख जाते थे, जिसमें बाकी लोग आकर कुछ न कुछ डाल देते थे जो गरीबों में बांट दिया जाता था, आज भी ऐसा देखने को मिलता है ।

ऑस्ट्रेलिया में 1980 से बॉक्सिंग डे पर होता है मैच

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट का काफी प्रचलन है। बॉक्सिंग डे के दिन किसी भी काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इसी वजह से 1980 से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हर साल बॉक्सिंग डे मैच खेला जाता है।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होता है। इस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से भिड़ेगी वहीं दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पाकिस्तान से खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया में अभी तक भारत को नहीं मिली बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत

भारत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में सात बार इस दिन टेस्ट मैच खेला है। इन मैचों में टीम को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है। टीम 1991, 1999, 2003, 2007 और 2011 में मेलबर्न में लगातार पांच टेस्ट मैच गंवाए थे।

1985 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था और यह मैच ड्रा रहा था। इसके अलावा पिछले दौरे पर भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ड्रा रहा था। उस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया था और यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम टेस्ट भी था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 26 दिसंबर से शुरू होने वाले मैच को क्यों कहते हैं बॉक्सिंग डे मैच, जाने क्या है इसके पीछे की कहानी appeared first on SportzWiki Hindi.