Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में बिहार ने लगाया जीत का चौका, नागालैंड 273 रनों से हारा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आशुतोष और विवेक के पंच के आगे पस्त हुई नागालैंड की टीम, बिहार ने नागालैंड को 273 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में लगातार चौथी जीत दर्ज की. इस जीत से बिहार ने छह अंक हासिल किये. बिहार ने अपनी पहली पारी में 150 रन और दूसरी पारी में 8 विकेट पर 505 रन बना कर घोषित किये थे. नागालैंड ने अपनी पहली पारी में 209 और दूसरी पारी में 173 रन बनाये.

आशुतोष अमन के गेंदबाजी का कहर जारी रहा, आशुतोष ने इस मैच में कुल १२ विकेट लेकर विकेट की संख्या को ५१ कर दिया. आशुतोष इस मैच के बाद देश के नंबर वन गेंदबाज बन गए है. रणजी ट्रॉफी में अबतक खेले गए छह मैचों में बिहार ने चार में जीत दर्ज की है. एक मैच में उसे हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका है.

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के चौथे दिन बिहार को जीत के लिए तीन विकेट की जरुरत थी जिसने उसने पहले ही सत्र में हासिल कर लिया. बिहार के विवेक कुमार और आशुतोष अमन के पंच के आगे नागालैंड की दूसरी पारी 173 रनों पर ऑल आउट हो गई और बिहार ने यह मुकाबला 273 रनों से जीत लिया.

नागालैंड की ओर से दूसरी पारी में सीडेजले 4, ज़हिमिमो 6, इमलिवाती 12, पारस और अबरार शून्य, तहमीद 14 तथा पवन एक रन बनाये. तीसरे दिन 57 रन बना कर खेल रहे कप्तान जोनाथन 57 ने अपना शतक पूरा किया और वे 100 रन बना कर आउट हुए. इनकातो तीसरे दिन के स्कोर में कोई भी रन इजाफा नहीं कर सके और 18 रन बना कर आउट हुए. रचित ने 17 रन बनाये. अरुण एक रन बनाकर नाबाद रहे.

तीसरे दिन चार विकेट चटकाने वाले बिहार के विवेक ने एक और विकेट चौथे दिन चटकाये और शेष दो विकेट आशुतोष अमन ने गिराये. यानी विवेक और आशुतोष अमन ने 5-5 विकेट झटके. बिहार का अगला मैच 30 दिसंबर से जोराहाट में मिजोरम के खिलाफ खेला जायेगा. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post रणजी ट्रॉफी में बिहार ने लगाया जीत का चौका, नागालैंड 273 रनों से हारा appeared first on Live Cities.