Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 27.6वें ओवर में आर अश्विन की फिरकी में कुछ इस तरह फंसे शॉन मार्श, भारत को तीसरी सफलता

एडिलेड टेस्ट इस समय अपने चर्म पर हैं. कहने को अभी तक सिर्फ चार ही सत्र का खेल देखने को मिला हैं, लेकिन इन चार ही सत्र में क्रिकेट फैंस को इस पूरी टेस्ट श्रृंखला के दौरान रहने वाली गहमागहमी का एहसास हो गया हैं.

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने बोर्ड पर 250 का स्कोर लगाया. टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा ने शानदार 123 रनों की पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज एक अर्द्धशतक बनाने के लिए भी तरसते नजर आये.

अब बारी गेंदबाजो की 

(Photo by : Getty Images)

भारतीय बल्लेबाजो ने जो किया, वो किया लेकिन अब बारी गेंदबाजो की हैं. एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने आरोन फिंच को डक पर आउट कर दिया. इशांत शर्मा द्वारा पहला विकेट लिए जाने के बाद दूसरे विकेट के लिए मेहमान टीम को पूरे 21 ओवर का इंतजार करना पड़ा.

21.1वें ओवर में आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे 26 वर्षीय मार्कस हैरिस (26) को आउट कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया. अब बल्लेबाजी के लिए आये अनुभवी खिलाड़ी शॉन मार्श…

अश्विन ने दिलाई एक ओर सफलता 

(Photo by : Getty Images)

रविचंद्रन अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजो के खिलाफ लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. मार्कस हैरिस का विकेट हासिल करने के बाद, अब अश्विन ने अपने स्पिन के झाल में शॉन मार्श को फंसाया.

आर अश्विन ने शॉन मार्श को 27.6वें ओवर में बोल्ड कर मैदान के बाहर भेजा. शॉन मार्श 19 गेंदों में मात्र दो बनाकर अपनी विकेट गवां बैठे. शॉन मार्श के रूप में भारतीय टीम ने अपनी तीसरी विकेट हासिल की, वही रवि अश्विन की यह दूसरी विकेट रही.

यहाँ देखे कैसे अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए मार्श ~

 

The post वीडियो: 27.6वें ओवर में आर अश्विन की फिरकी में कुछ इस तरह फंसे शॉन मार्श, भारत को तीसरी सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.