Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला बिग-बैश लीग में हरमनप्रीत कौर का दिखा कमाल, दिलायी अपनी टीम को 28 रनों से जीत

भारतीय महिला क्रिकेट में इन दिनों हो रहे विवादों के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग-बैश लीग में पहुंच गई है, जहां उन्होंने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। हरमनप्रीत कौर महिला बिग-बैश लीग में सिडनी थंडर्स का हिस्सा हैं।

सिडनी थंडर्स की जीत में हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुकी महिला बिग-बैश लीग में इस सीजन में पहुंचते ही हरमनप्रीत कौर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिसकी मदद से सिडनी थंडर्स ने ब्रिस्बेन हीट को मात दे दी है।

महिला बिग-बैश लीग के इस सीजन में रविवार को सिडनी थंडर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी थंडर्स ने ब्रिस्बेन हीट को 28 रनों से हरा दिया, जिसमें हरमनप्रीत कौर वूमैन ऑफ द मैच बनी।

सिडनी थंडर्स ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 192 रनों का स्कोर

इस मैच में सिडनी थंडर्स एजे ब्लेकवैल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सिडनी थंडर्स के लिए आर प्रिस्ट(49) और आर हेयानस(36) ने पारी की शुरुआत की और जबरदस्त शुरुआत दी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

इसके बाद पहला विकेट गिरा और हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए पहुंची। हरमनप्रीत कौर ने आते ही शानदार बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की इस बेहतरीन पारी के साथ ही इन बल्लेबाजों के बूते उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 192 रनों का स्कोर खड़ा किया।

ब्रिस्बेन हीट नहीं कर सकी लक्ष्य का पीछा, हुई 164 रनों पर ऑल आउट

सिडनी थंडर्स के इस बड़े लक्ष्य के सामने ब्रिस्बेन हीट की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 4 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद हैरिस और जॉनसन ने मिलकर टीम को अच्छी साझेदारी दी।

हैरिस ने शानदार 28 गेंदों में  54 रनों की पारी खेली और आखिर में किमिंस की तेज तर्रार 23 गेंदों में 38 रनों की पारी की बदौलत ब्रिस्बेन हीट ने कोशिश तो की, लेकिन आखिर में लड़खड़ाहट के कारण पूरी टीम 164 रनों पर 18.5 ओवर खेलने के बाद ऑल आउट हो गई। और मैच को 28 रनों से गंवा दिया। हरमनप्रीत कौर ने 1 विकेट भी हासिल किया।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महिला बिग-बैश लीग में हरमनप्रीत कौर का दिखा कमाल, दिलायी अपनी टीम को 28 रनों से जीत appeared first on SportzWiki Hindi.