Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट से चोटिल होकर बाहर हुए रोहित-अश्विन की जगह लेंगे ये 2 खिलाड़ी!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. अब दूसरा टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा.पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर कर दिया गया है. पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर कर दिया गया है.

चोट की वजह से बाहर हुए दोनों खिलाड़ी

इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. पर्थ टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने 13 सदस्यीय स्क्वाड का भी एलान कर दिया है.इसमें विराट कोहली (कप्तान) समेत मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम शामिल है.

इन दो खिलाडियों को मिल सकता है मौका!

दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा के जगह हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन कि जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है. बता दें, हनुमा विहारी को जब भी भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.इस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के बाद टीम मैनेजमेंट पर काफी सवाल खड़े हुए थे.

विहारी ने अपने पहले टेस्ट में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया था,लेकिन इसके बाद इस खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं मिला. हनुमा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

रविंद्र जडेजा के फॉर्म को मिलेगी प्राथमिकता?

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को रविचंद्रन अश्विन की जगह मौका मिल सकता है.जडेजा ने घरेलु मैच में बैट और गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें शरुआती टेस्ट मैच में मौके नहीं मिले. लेकिन आखिरी टेस्ट में इस खिलाड़ी को मौका मिला और जडेजा ने इसके बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने एशिया कप में वनडे टीम में भी शानदार वापसी करी और अपने पहले मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

 

 

The post दूसरे टेस्ट से चोटिल होकर बाहर हुए रोहित-अश्विन की जगह लेंगे ये 2 खिलाड़ी! appeared first on SportzWiki Hindi.