Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गैरी कर्स्टन, भारतीय महिला टीम के कोच पद के ‘अयोग्य’ घोषित, ये 2 दिग्गज खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच होने का पदभार कौन संभालेगा, इस पर अभी भी सवालिया निशान हैं। रमेश पवार को अभी कोच बने आधा वर्ष भी नहीं बीता था कि कप्तान मिताली राज के साथ बिगड़ते संबंधों के कारण उन्हें कोच पद से बर्ख़ास्त कर दिया गया।

लेकिन अब कोच बनने की दौड़ एक बार फिर शुरू हो चली है। पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज क्रिकेटर, गैरी कर्स्टन ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन एक नई रिपोर्ट में ख़ुलासा किया गया है कि गैरी कर्स्टन, बीस दिसंबर को होने वाले इंटरव्यू में शामिल नहीं होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी के प्रेग्नेंट होने की वजह से भारत लौटेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

गैरी कर्स्टन अयोग्य घोषित

गैरी कर्स्टन समेत कुल 28 लोगों ने भारतीय महिला टीम के कोच के पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स के कोच होने चलते उन पर दबाव बनता दिख रहा है।

बीसीसीआई के नियमों के अधीन रहते हुए कोई भी कोच, एक ही समय में दो टीमों को ट्रेन नहीं कर सकता। इसी कारण गैरी कर्स्टन को इस पद के लिए अयोग्य माना गया है।

किसी अन्य आवेदक के साथ ऐसी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। गैरी कर्स्टन ने ख़ुद ही आईपीएल फ्रैंचाइज़ी का कोच पद छोड़ने से इंकार कर दिया था। इसलिए कर्स्टन अपने ही जाल में ख़ुद फंस चले हैं।

वेंकटेश प्रसाद और हर्शल गिब्स दौड़ में सबसे आगे

फ़िलहाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए वेंकटेश प्रसाद और दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज हर्शल गिब्स का नाम सबसे ऊपर गिना जा रहा है। लेकिन बीस दिसंबर को होने वाले इस साक्षात्कार सत्र में टीम का कोच कौन होगा,इसकी पुष्टि की जा सकती है।

हालाँकि गैरी कर्स्टन को लेकर आरसीबी के अधिकारियों की ओर से बयान आया है कि, कम से कम कर्स्टन इस सत्र के अंत तक तो आरसीबी से जुड़े रहने वाले हैं।

The post गैरी कर्स्टन, भारतीय महिला टीम के कोच पद के ‘अयोग्य’ घोषित, ये 2 दिग्गज खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे appeared first on SportzWiki Hindi.