भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है. अबतक हुए दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई है.
दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अबतक भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे है, इसलिए इन दोनों ही खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट से ड्राप भी किया जा सकता है.
शशि थरूर ने अश्विन और मयंक अग्रवाल को ओपनिंग कराने का दिया सुझाव

बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच में से पहले कप्तान कोहली को कांग्रेस के एमपी शशि थरूर ने ओपनिंग बल्लेबाजों का सुझाव दिया है.
शशि थरूर ने मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन से ओपनिंग कराने का सुझाव दिया है. उन्होंने अपना यह सुझाव खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दिया है.
बताया क्यों करानी चाहिए अश्विन से ओपनिंग
रविचंद्रन आश्विन
कांग्रेस के एमपी शशि थरूर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,
“पृथ्वी शॉ का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में मिली हार से बड़ा झटका है. शायद हमें मयंक आगरवाल के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए रविचंद्रन अश्विन से पूछना चाहिए? उनके पास अच्छा डिफेंस है और वह काफी शांत दिमाग के है और अगर वह ओपनिंग करते है, तो मध्यम क्रम में एक ऑलराउंडर के खेलने की भी जगह बन जायेगी.”
यहाँ देखे शशि थरूर का ट्वीट

The departure of @PrithviShaw is a bigger setback than the Test loss to Australia. Perhaps we should ask @ashwinravi99 to open with MayankAggarwal now? He has an organised defence & a calm head on his shoulders. And that wld free up a slot for a middle-order bat or all-rounder.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 20, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने विराट कोहली को तीसरे टेस्ट में इन 2 खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत कराने का दिया सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.