भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में जीत के बाद दूसरे टेस्ट हार के साथ टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ गई हैं. पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया को हार तो मिली ही, लेकिन उसके साथ ही टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता रही टीम की ओपनिंग जोड़ी. जिसने पिछले लंबे वक्त से टीम को परेशान किया है.
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने दिया ये बयान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 26 तारीख से शुरु होने जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम को ओपनिंग में बदलाव के साथ-साथ एक प्लेइंग इलेवन का सुझाव दिया है. गौरतलब है कि,टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केएल राहुल, मुरली विजय और पृथ्वी शॉ के रूप में तीन स्पेशलिस्ट ओपनर्स के साथ गई थी.

लेकिन पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से टीम की असल परेशानी सामने आई. जिसके बाद मयंक अग्रवाल को टीम बतौर ओपनर भेजा गया है. लेकिन तुरंत आते ही ऑस्ट्रेलिया में मयंक पर भरोसा दिखाना कितना सही रहेगा ये तो समय ही बताएगा.
हार्दिक की जगह रोहित शर्मा को मिले टीम में जगह

लेकिन संजय मांजरेकर ने टीम को एक अलग ही सुझाव दे दिया है. संजय ने सुझाव दिया है कि भारत को मेलबर्न में हनुमा विहारी से पारी की शुरुआत करानी चाहिए. संजय ने कहा है कि विहारी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट खेल चुके हैं और उन्होंने प्रदर्शन करके भी दिखाया है.
वहीं ओपनिंग के अलावा मांजरेकर ने हार्दिक पांड्या के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में चुनने की वकालत की है. इतना ही नहीं उन्होंने उमेश यादव के स्थान पर ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा को भी अपनी टीम में जगह दी है.
तीसरे टेस्ट के लिए ये है संजय मांजरेकर की टीम
मुरली विजय, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post संजय मांजरेकर ने राहुल और मुरली विजय को हटा इन 2 खिलाड़ियों से पारी का शुरुआत कराने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.