ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हमेशा से ही अपनी स्टाइलिश बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है. इस समय भले ही मैक्सवेल आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे हो, लेकिन सब जानते है कि मैक्सवेल एक खिलाड़ी के रूप में क्या कर सकते है. कुछ ऐसा ही नज़ारा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में देखने को मिला.
बिग बैश लीग 2018-19 में होबार्ट हरीकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी देखने का मौका मिला.
अपने रंग में नजर आए मैक्सवेल
You know Maxi's innings was entertaining just based on these images alone!
Stars finish with 5-155. Enough? #BBL08 pic.twitter.com/g3sIDtAB7l
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2018
मैक्सवेल ने मशहूर अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 5 शानदार छक्के लगाए जिसमें दो छक्के लगातार दो गेंदों पर लगे. ये छक्के खास तरह के छक्के साबित हुए. मैक्सवेल ने इन दोनों गेदों में अलग ही स्टाइल से शॉट खेले, लेकिन दोनों ही बार एक ही जगह डीप कवर के ऊपर से छक्के लगे. इतना ही नहीं दोनों बार ही गेंद गुम गई और अंपयार को नई गेंद मंगानी पड़ी.
दिखा मैक्सवेल का जादू
A couple of balls lost in consecutive deliveries. In the same spot. With two wildly different shots.
Yes, Glenn!#BBL08 | @Weet_Bix pic.twitter.com/8LsRwWlYFe
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2018
मैक्सवेल ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर सभी को चौंकाते हुए स्टांस बदला और रिवर्स स्वीप लगाते हुए एक ऊंचा शॉट लगा डाला. गेंद सीधे डीप बैकवर्ड प्वॉइंट के ऊपर से मैदान के बाहर के चली गई. नतीजा यह हुआ कि अंपायर को नई गेंद मंगानी पड़ी. इसकी अगली गेंद पर मैक्सवेल ने इस बार ऑफ साइड में उछाल दिया और गेंद इस बार भी उसी जगह पर स्टेडियम के बाहर जाकर गुम गई. अंपयार को दूसरी पारी नई गेंद मंगानी पड़ी.
मैक्सवेल ने 27 गेंदों की पारी में 47 रनों बनाए जिसमें 5 छक्के शामिल थे. हालाकि इसमें कोई चौका शामिल नहीं था.
जानिए मैच का हाल
Matthew Wade set up the run chase and George Bailey finished it off as the Cane Train picks up early momentum in #BBL08! pic.twitter.com/Xa4tGQ0fKB
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2018
मैक्सवेल की पारी की बादौलत मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. मेलबर्न स्टार्स की तरफ से निक लारकिन ने (45), मार्कस स्टोयनिस ने (22) रनों की पारी खेली. होबार्ट हरीकेन्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन और डार्सी शॉर्ट ने दो विकेट लिए.
हालांकि बाद में शार्ट के 32 और वेड के 52 रन की दम पर होबर्ट ने एक आसान जीत हासिल कर लिया था. इस दौरान शार्ट को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विडियो: मैदान के एक ही छोर पर मैक्सवेल ने लगाए अलग-अलग स्टाइल में 2 छक्के, दोनों बार गेंद हुई गुम appeared first on SportzWiki Hindi.