साल 2018 का आज सोमवार को आखिरी दिन है. साल 2018 के सामपन के अवसर पर ही आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने अपनी साल 2018 की महिला वनडे एकादश का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर साल 2018 की महिला वनडे एकादश टीम के बारे में बताया है.
भारत की स्मृति और पूनम को मिली जगह

आपकों बता दें, कि आईसीसी ने अपनी साल 2018 की वनडे टीम में दो भारतीय महिला खिलाड़ियों को जगह दी है. आईसीसी ने भारतीय टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव को जगह दी है.
भारत की इन दोनों ही महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन साल 2018 में काफी शानदार रहा था. स्मृति मंधाना ने भारत के लिए इस साल कुल 12 वनडे मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 66.90 की औसत से 669 रन बनाये थे. वहीं लेग स्पिनर पूनम यादव ने अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर साल के 12 वनडे मैचों में कुल 20 विकेट हासिल किये थे. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट मात्र 4.33 का रहा था.
सूजी बेट्स को सौपी गई कप्तानी

आईसीसी ने अपनी इस वनडे एकादश 2018 की कप्तानी न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स को सौपी है. सूजी बेट्स ने इस साल 8 मैचों में 73 की शानदार औसत से 438 रन बनाये थे. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन इस साल शानदार रहा रहा था.
इस प्रकार है आईसीसी की साल 2018 की वनडे टीम

स्मृति मंधाना, टैमी बीमाउंट, सूजी बेट्स (कप्तान), डैन वैन निकर्क, सोफिया डेविन, एलिसा हिली (विकेटकीपर), मरिजाना काप, दिनिद्रा डॉटिन, सना मीर, शोफी एलिकस्टोन, पूनम यादव
Congratulations to the ICC Women’s ODI Team of the Year 2018!
@mandhana_smriti
@Tammy_Beaumont
@SuzieWBates (c)
@danevn81
@sophdevine77
@ahealy77
@kappie777
@Dottin_5
@mir_sana05
@Sophecc19
@poonam_yadav24
#ICCAwards
https://t.co/V6qREy5SAD pic.twitter.com/WZbsbRliXE
— ICC (@ICC) December 31, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम से बाहर हुई मिताली, हरमनप्रीत, सिर्फ इन 2 को मिली जगह, तो इस दिग्गज को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.
