आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को जयपुर में होगी। इस सूची में नीलामी से पहले रिलीज किये गये खिलाड़ियों के साथ ही नये खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में अपना नाम नहीं दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है।
किसी भी भारतीय का बेस प्राइस 2 करोड़ नहीं

भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। इसमें किसी भी खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ नहीं है। सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ जयदेव उनादकट की बेस प्राइस है।
इसके अलावा युवराज सिंह, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बेस प्राइस एक करोड़ रूपये है। पिछली नीलामी में युवराज सिंह की बेस प्राइस दो करोड़ थी।
2 करोड़ की बेस प्राइस में कई दिग्गज

दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस में भले ही कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है लेकिन इसमें दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। आरसीबी द्वारा रिलीज किये गये न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडम मैकुलम इस लिस्ट में हैं।
उनके अलावा न्यूजीलैंड के लिए विस्फोटक ऑलराउंडर कोरी एंडरसन, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और एंग्लो मैथ्यूज, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और युवा सैम करन का नाम शामिल है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डार्शी शॉर्ट और शॉन मार्श भी इसमें शामिल हैं।
मैक्सवेल और फिंच ने नहीं दिया नाम

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों की उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।
अगले साल विश्व कप है और इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ही खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल पिछले साथ दिल्ली टीम का हिस्सा थे वहीं फिंच ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल नीलामी: खिलाड़ियों की बेस प्राइस लिस्ट हुई घोषित, 2 करोड़ की लिस्ट में नहीं है कोई भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.