भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी गेंदबाज़ी की वजह से छाए हुए है. हर कोई उनकी रफ़्तार और स्विंग की बात कर रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह ने खुद को टेस्ट के गेंदबाज़ के रूप में भी साबित कर दिया है. इस दौरान उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये है.
वहीं अब उनकी गेंदबाज़ी के दीवाने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ सर विव रिचर्ड्सन हो गए है. उन्होंने बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के दो महान गेंदबाजों से कर दी है.
इन दो ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों जैसे है बुमराह

बुमराह को लेकर बात करते हुए विव रिचर्ड्स ने कहा कि
“इस समय बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है. उनकी गेंदबाजी को देख कर मुझे मेरी जमाने के स्टार गेंदबाज़ डेनिस लिली और जैफ थामसन जैसे है. वो अपनी स्विंग और रफ़्तार से किसी को भी परेशान कर सकते है. “
डेनिस लिली ने खुद भी की थी तारीफ

बुमराह को लेकर बात करते हुए लिली ने कहा था कि
“मुझे लगता है कि बुमराह रोचक गेंदबाज हैं. वह काफी शॉर्ट रन अप के साथ आते हैं. वह पहले चलते हैं और फिर शॉर्ट रन अप से गेंद फेंकते हैं. उनके हाथ सीधे रहते हैं. उनकी गेंदबाजी किसी भी किताब में नहीं सिखाई जा सकती. इसलिए वह मुझे अपने समय के एक और गेंदबाज की याद दिलाते हैं, जो हम सभी से अलग था, वो हैं जैफ थॉमसन.”
आगे बोलते हुए लिली ने कहा था कि
“वह हालांकि थॉमसन की तरह तेज नहीं हैं, लेकिन उनसे इस तरह से मिलते जुलते हैं कि यह दोनों तेज गेंदबाजी की आम परिभाषा से हटकर खेलते हैं.”
आप को बता दें कि बुमराह ने पहले दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं.
भारत के गेंदबाजों की थी तारीफ

भारतीय गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि
“यह देखना अच्छा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ तेज गेंदबाजों की बात नहीं है. भारत इस समय अच्छे तेज गेंदबाज निकाल रहा है.”
आगे उन्होंने कहा था, कि
“वह तेज गेंदबाजी में शानदार हो गए हैं और अब उन्हें चार गेंदबाज चुनने हों तो वह चुन सकते हैं. मैंने जितना भी उन्हें देखा है उसमें पाया है कि वह काफी अच्छे टेस्ट गेंदबाज हैं. पहले दो मैचों में उन्होंने जो गेंदबाजी की वो शानदार थी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विव रिचर्ड्सन ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया के इन 2 दिग्गजों से की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.