Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से पहले मुंबई की जीत हुई पक्की, टीम में हैं 2 भाग्यशाली खिलाड़ी जिनका लक बना देता है टीम को चैम्पियन

वो एक कहावत है ना कि शेर चाहे कितना भी बूढ़ा क्यों ना हो जाए वो शिकार करना नहीं भूलता. इसी कहावत को कुछ लोग भले ही नजरअंदाज करते हो, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम को अभी भी लगता है कि बूढ़े शेरों में अभी भी दम होता है. आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 6 खिलाड़ी खरीदे जिसमें से दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी उम्र का जोड़ तीस से भी ज्यादा है.

अपने विभाग में किंग कहे जाते हैं ये खिलाड़ी 

इन दोनों खिलाड़ियों का नाम भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह और श्रीलंका के योर्कर किंग लसिथ मलिंग है, जैसा कि नाम से ही साफ है कि इन दोनों खिलाड़ियों के आगे किंग लिखा हुआ है, तो इन दोनों खिलाड़ियों में अभी भी परफॉर्मेंस करने की क्षमता है. आईपीएल में मलिंगा पहले ही मुंबई इंडिंस की टीम से खेल चुके हैं, तो वहीं युवराज की यह आईपीएल सीजन में 6वीं टीम है.

टीम के मालिक है मानते है लकी चार्म 

इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के बाद टीम के मालिक आकाश अंबानी का मानना है कि वे और उनकी टीम भाग्यशाली है कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया.

आकाश अंबानी ने कहा था कि

“युवराज और मलिंगा काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली है कि हमने इन दोनों को खरीदा. इमानदारी  से कहूं तो, हम अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों के बारे में सोच रहे थे. हमने काफी युवा खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिन्हें हम चाहते थे. इस नीलामी में आने से पहले हम कुछ युवा खिलाड़ियों को खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन हमारा ध्यान पूरा अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदने पर था.”

टीम के लिए भाग्यशाली रहे हैं ये खिलाड़ी 

युवराज को हमेशा से ही टीम के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली खिलाड़ी कहा जाता है. युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान यादगार प्रदर्शन किया था.

वही मलिंगा की कप्तानी में ही श्रीलंका की टीम ने 2014 के  टी-20 वर्ल्ड कप को  मलिंगा की कप्तानी  ही जीता था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है इन दोनों खिलाड़ियों का लक टीम को एक और खिताब दिला सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post आईपीएल से पहले मुंबई की जीत हुई पक्की, टीम में हैं 2 भाग्यशाली खिलाड़ी जिनका लक बना देता है टीम को चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.