न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए बीच खेल खेली जारी अनऑफिशियल वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का पहला और दूसरा मैच जीतने के बाद टीम ने आज तीसरे मैच पर भी कब्जा जमा लिया। पहले दोनों मैचों में इंडिया ए ने 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इससे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के तीनों मैच ड्रा रहे थे। आज के मैच में इंडिया ए के कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत की अच्छी शुरुआत

भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन और अनमोलप्रीत सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इसके बाद पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे कुछ खास नहीं कर पाए।
मध्यक्रम में अंकित बावने और विजय शानदार ने समझदारी से बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक तक नहीं पहुँच पाए। निचले क्रम में भी सिर्फ अक्षर पटेल ने तेजतर्रार 31 रन बनाये। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाये।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाये। उनके अलावा अंकित बावने ने 48 और विजय शंकर ने 42 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ए के लिए सेथ रेंस ने 3 और लोकी फर्गुसन ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया।
200 पर सिमटी कीवी पारी

न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनकी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोये। मध्यक्रम में टिम सीफर्ट को छोड़कर कोई भी कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर कोई भी नहीं खेल पाया।
डार्लि मिचेल ने 30 रन बनाकर लड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रहे। नीचे के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाई। उनकी पारी टीम 44.2 ओवर में 200 रनों रनों पर समेत गयी।

भारतीय टीम ने इस मैच को 75 रनों से अपने नाम किया। इंडिया ए के लिए सिद्धार्थ कौल ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं कृष्णप्पा गौतम ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा खलील अहमद, अक्षर पटेल, क्रुनाल पांड्या और विजय शंकर को 1-1 विकेट मिला।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post न्यूजीलैंड ए को हराकर इंडिया ए ने अनऑफिशियल वनडे सीरीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप appeared first on SportzWiki Hindi.