भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे.
भुवनेश्वर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना ना के बराबर

इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहले टेस्ट में जगह मिलने की संभावना ना के बराबर है. भारतीय टीम पहले टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजो के साथ उतर सकती है और इन तीन तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को मौका मिल सकता है.
बता दे, कि इन तीनों ही तेज गेंदबाजो ने इंग्लैंड में काफी शानदार गेंदबाजी की थी, इसलिए मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह का पहले टेस्ट मैच खेलना तय माना जा रहा है.
पिछले 3 मैचों में भुवनेश्वर ने किये है 18 विकेट हासिल

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने खेले पिछले 3 टेस्ट मैचों में 18 विकेट हासिल किये है. उन्होंने अपना अंतिम मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहनसबर्ग में खेला था. इस मैच में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 4 विकेट हासिल किये थे.
वहीं इसे पहले केपटाउन में खेले गये मुकाबले में भी उन्होंने 6 विकेट हासिल किये थे. केपटाउन मैच से पहले श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में उन्होंने 8 विकेट हासिल किये थे और भारत को शानदार जीत दिलाई थी.
ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का अबतक का क्रिकेट करियर

आपकों बता दे, कि भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए कुल 21 टेस्ट मैच, 95 वनडे मैच और 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है. उन्होंने अपने खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट हासिल किये है. वहीं वनडे मैचों में 99 विकेट हासिल किये है और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 33 विकेट हासिल किये है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पिछले 3 टेस्ट में 18 विकेट लेने वाले गेंदबाज को पहले टेस्ट में बाहर बैठा सकते हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.