Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार बेल्जियम बना विश्व हॉकी का सरताज, तीन बार विश्व विजेता नीदरलैंड को रौंदा 3-2 से

इंटरनेट डेस्क। भुवनेश्वर के कंलिगा मैदान में कल हॉकी महाकुंभ का फाइनल मुकाबला तीन बार की विजेता नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। हॉकी के इस महाकुंभ में बेल्जियम की टीम ने तीन बार की विजेता नीदरलैड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा अपने नाम हॉकी का विश्वकप कर लिया है। इसके साथ ही बेल्जियम हॉकी विश्वकप जीतने वाला छठा देश बन गया है।

AUSvIND: शमी के तूफान में उड़ी कंगारू टीम, भारत को मिला जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य

कं​लिगा में आयोजित हुए फाइनल मैच का रोमांच अंत तक चला। आपको बता दें कि एक समय तीन बार विश्वचैंपियन 2—1 से आगे चल रही थी। लेकिन बेल्जियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रूख बदला और मैच को 2—2 की बराबरी पर ला दिया। सडन डेथ तक चले इस मैच में बेल्जियम ने बाजी मारी और नीदरलैंडस सडन डेथ में एक भी गोल नहीं कर पाई और ये रोमाचंक मैच 3—2 से हार गई।

पीएम मोदी ने गंभीर को लिखा पत्र और कहीं ये बड़ी बात...

आपको बता दें कि तीन बार का हॉकी विश्वविजेता ​नीदरलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल मुकाबला हार गया है। 2018 से पहले नीदरलैंड को 2014 में आॅस्ट्रेलिया की टीम ने रौंदा था। नीदरलैंड की टीम ने भारत को हरा कर इस विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। बेल्जियम के खिलाड़ी अर्थर वान डोरेन को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट दिया गया। वहीं, विंसेट वैनेश को प्लेयर आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। फाइनल मैच को देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियां मौजूद थी।