Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आई लीग फुटबॉल: आइजॉल ने केरल को 3-2 से हराया

आइजॉल
आइजॉल एफसी ने दूसरे हाफ में 19 मिनट के अंतराल में किये गए तीन गोलों की बदौलत गोकुलम केरल को शनिवार को 3-2 से हराकर 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में पूरे तीन अंक हासिल कर लिए। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद मैच के पांचों गोल दूसरे हाफ में हुए। आइजॉल ने 70वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी और वह आसान जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन केरल टीम ने अंतिम मिनटों में दो गोल ठोककर मैच को अंत में रोमांचक बना दिया। आइजॉल के लिए अंसुमना क्रोमाह ने 51वें, मपुईया ने 63वें और रोचर जेला ने 70वें मिनट में गोल किये। केरल के लिए जोएल संडे ने 90 वें मिनट और इंजरी समय में गोल किये। दोनों टीमें पिछले तीन मैचों में जीत हासिल नहीं कर पायी थीं लेकिन आइजॉल ने इस जीत से तीन अंक हासिल कर लिए। आइजॉल के 10 मैचों से अब नौ अंक हो गए हैं और वह नौंवें स्थान पर पहुंच गया है। केरल के 10 मैचों से 10 अंक हैं।