Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शरत आईटीटीएफ रैंकिंग में शीर्ष 30 में शामिल

नयी दिल्ली
अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल आईटीटीएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में शीर्ष 30 में शामिल हो गये हैं जबकि उनके साथी जी साथियान चार पायदान ऊपर 31वें नंबर पर पहुंच गये हैं।  शरत इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में 31वें स्थान पर थे लेकिन दिसंबर में वह एक पायदान ऊपर 30वें स्थान पर पहुंच गये। शरत और साथियान के अलावा हरमीत देसाई (100) पुरूषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल तीसरे भारतीय हैं। महिलाओं की रैंकिंग में मनिका बत्रा 52वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष 100 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।