Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यू मुंबा ने बंगाल वारियर्स को 31-20 से हराया

विशाखापत्तनम
रेडर सिद्धार्थ देसाई के सात अंक और डिफेंसिव तिकड़ी फजल अत्राचली, सुरेन्द्र सिंह तथा धर्मराज चेर्लाथन के दमदार खेल के दम पर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के मैच में शनिवार को बंगाल वारियर्स को 31-20 से हरा दिया। फजल, सुरेन्द्र और धर्मराज ने मिलकर 11 अंक बनाये। बंगाल वारियर्स के लिए मनिंदर सिंह से सबसे ज्यादा पांच अंक बनाये। मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल से शुरूआत की। शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीम 5-5 की बराबरी पर थी लेकिन मध्यांतर तक यू मुंबा ने अपनी बढ़त 15-9 कर लिया।  बंगाल वारियर्स के रेडर्स ने वापसी की कोशिश की लेकिन यू मुंबा के खिलाड़यिों ने उन्हें मौका नहीं दिया और टीम ने 31-20 से जीत दर्ज की।