Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के ये पांच बल्लेबाज तोड़ सकते हैं एबी डिविलियर्स का 31 गेंद पर लगाए गए शतक का रिकॉर्ड

विश्व क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने तेज शतक लगाएं हैं. लेकिन एबी डिविलियर्स जैसे 31 गेंदों में धुआंधार शतक अब भी रिकॉर्ड बना हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया गया वह शतक हर क्रिकेट प्रेमी को आज भी अच्छे से याद है. विश्व क्रिकेट में डिविलियर्स जैसे तेज खेलने वाले कई बल्लेबाज हैं. आइए ऐसे ही पांच बल्लेबाजों में आपकों बताते हैं जो डिविलियर्स का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

रोहित शर्मा 

भारतीय टीम का यह सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगा चुका है. रोहित जब अपने फॉर्म में होते हैं तब शानदार बल्लेबाजी करते हैं.

हालांकि इस खिलाड़ी को मैच में सेट होने में समय लगता है. लेकिन अगर इस खिलाड़ी को मौका मिले तो  डिविलियर्स  के इस रिकॉर्ड को रोहित आसानी से तोड़ सकते हैं. रोहित ने वनडे में 47.78 के औसत और 88.67 के स्ट्राइक रेट से शतक बनाएं हैं.

इविन लुईस

वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज पूरे विश्व में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 176 रन बनाएं हैं. साथ ही इस खिलाड़ी का टी-20 में स्ट्राइक रेट 157 का है.

वहीँ वनडे क्रिकेट की अगर बात करें तो लुईस ने 82.31 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं हैं. जिस तरह यह बल्लेबाज पारी की शुरुआत करता है. यह खिलाड़ी भी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

डेविड वार्नर 

वनडे क्रिकेट में लगभग 97 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाला यह खिलाड़ी अभी क्रिकेट से प्रतिबंध झेल रहा है. बॉल टेम्परिंग के आरोप में क्रिकेट से बाहर हुए इस खिलाड़ी में अभी बहुत क्रिकेट बची है.

वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खेलते हुए कई तेज शतक बनाएं हैं.इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 179 रन है. वार्नर ने 14 शतक भी लगाएं हैं. क्रिकेट में वापसी के बाद कहीं डिविलियर्स का रिकॉर्ड यह खिलाड़ी ना तोड़ दे.

जेसन रॉय

इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने 104.23 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं हैं. पूरे विश्व में यह खिलाड़ी अपने आतिशी पारी के लिए विख्यात है. रॉय का वनडे में सर्वाधिक स्कोर 180  है.

यह खिलाड़ी पहले ही गेंद से चौके छक्के जड़ने लगता है. रॉय ने इंग्लैंड को ऐसे ही तेज खेलते हुए कई मैच में जीत दिलाई है. यह खिलाड़ी भी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान का यह सलामी बल्लेबाज अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. इस खिलाड़ी ने अभी एशिया कप में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. शुरुआत के ओवर में यह विश्व का सबसे तेज बल्लेबाज में से एक है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व क्रिकेट के ये पांच बल्लेबाज तोड़ सकते हैं एबी डिविलियर्स का 31 गेंद पर लगाए गए शतक का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.