Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने तोड़ा 82 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के खेल में हर दिन कोई नया रिकॉर्ड बनता है तो हर दिन कोई पुराना रिकॉर्ड टूटता है। ऐसा हो कारनामा आज दर्ज हुआ है जहां करीब 82 साल पुराना रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा है। इस समय में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहें तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। आपको बता दे की यासिर शाह ने सबसे कम 33 टेस्ट मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने में सफल हुए।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की आज पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह ने तीसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन विलियम सोमरविले को आउट करके 82 साल पूराना रिकॉर्ड धराशाही करने में कामयाबी हासिल कर ली। आपको बता दे की यासिर शाह ने सबसे कम 33 टेस्ट मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने में सफल हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज क्लेरी ग्रिमट ने 1936 में बनाया था। कंगारू टीम के इस गेंदबाज ने 36 टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल किए थे।

लेकिन आज यासिर शाह ने केवल 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर अपने नाम ये शानदार रिकॉर्ड बने है। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर ​अश्विन इस मामलें में तीसरे स्थान पर है। अश्विन ने 37वें टेस्ट मैच में 200 टेस्ट विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी।

और ये भी पढ़े:

IND vs AUS 1st TEST: चेतेश्वर पुजारा ने शतक लगाने के साथ हासिल की ये उपलब्धि

राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं गौतम गंभीर, इंटरव्यू में किया खुलासा



Herald