Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इन तीन तेज गेंदबाजों ने तोड़ा वेस्टइंडीज का यह 34 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड 

दोस्तों, आपको याद दिला दें कि क्रिकेट जगत में 1970-80 के दशक में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की तूती बोलती थी। उस दौर में एंडी रॉबर्ट्स, मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर और माइकल होल्डिंग की गेंदों को खेलना हर किसी के बस की बात नहीं थी।उस दौर में टीम इंडिया के पास मात्र एक तेज गेंदबाज हुआ करता था, नाम है कपिल देव। लेकिन अब वह इतिहास की बात बन चुकी है। आज की तारीख में तेज गेंदबाजी के मामले में भारतीय टीम का कोई सानी नहीं है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में भारतीय तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज का 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल साल 2018 में टीम इंडिया की तिकड़ी मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी ने 134 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। जबकि 1984 में वेस्टइंडीज के तीन गेंदबाजों मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर और माइकल होल्डिंग ने 130 विकेट झटके थे। वेस्टइंडीज के इन तीनों पेसर ने 1984 में 12 महीने के भीतर 130 विकेट हासिल किए थे।

1984 के बाद से दुनिया की किसी क्रिकेट टीम के तीन गेंदबाज एक साल में 130 विकेट लेने का रिकॉर्ड छू तक नहीं पाए थे। लेकिन साल 2018 में इंडियन क्रिकेट टीम की इस तिकड़ी ने 134 विकेट लेकर ना केवल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, बल्कि एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

जसप्रीत बुमराह ने 9 टेस्ट खेलते हुए 47 विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद शमी ने भी इतने ही विकेट अपने नाम किए। शमी ने बुमराह से केवल 3 टेस्ट मैच ज्यादा खेले हैं। इशांत शर्मा के नाम 40 विकेट हैं, जबकि उन्होंने 11 टेस्ट मैच खेले हैं।गौरतलब है कि एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के मामले में भारत, वेस्टइंडीज के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मोर्ने मोर्केल, मखाया एंटिनी तथा डेल स्टेन ने साल 2008 में 124 विकेट अपने नाम किए थे।



Herald