लाइव सिटिज, सेंट्रल डेस्क: राजधानी पटना में इन दिनों रणजी खेल की धूम मची हुई है. इसको लेकर खिलाडियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है. रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का आज से चौथा मुकाबला शुरू हो गया है. रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम आज अपना लगातार पांचवां मुकाबला जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है. हालांकि रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड का मुकाबला मेघालय के साथ हो रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि टीम का इस स्टेडियम में यह दूसरा मैच है. बता दें कि उत्तराखंड की टीम अब तक के अपने चार मुकाबलों में जीत हासिल करने में सफल रहीं है.
42 साल बाद मिली थी जीत :
इसके पहले बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में सिक्किम को 395 रनों से हराया था. पूरे मैच में 10 विकेट लेने वाले अमन ने दूसरी पारी में भी 22 रन देकर 5 विकेट झटके थे. बिहार रणजी टीम को 42 साल के बाद अपनी धरती पर जीत मिली थी.
उत्तराखंड ने टॉस जीत कर मेघालय को पहले बल्लेबाजी करने को कहा. पहले खेलते हुए मेघालय ने 2.5 ओवर में बिना विकेट खोए 2 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज आरआर बिस्वा और स्वरजीत दास 1-1 रन बना कर खेलते रहे. बता दें कि उत्तराखंड की टीम रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अब तक के सभी मैच जीत कर अपने ग्रुप में पहले पायदान पर कायम है. मेघालय को पहला झटका आरआर बिस्वा के रूप में लगा. वह 1 रन बना कर आउट हो गए.
वहीँ दीपक धपोला ने क्लीन बोल्ड किया. मेघालय का स्कोर 3 ओवर 2 रन पर 1 विकेट रहा.
The post रणजी ट्रॉफी: 37 रन पर ही अरुणाचल के गिरे पांच विकेट, बिहार के इरादे मजबूत appeared first on Live Cities.