Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 37.2वें ओवर में जीवनदान मिलने के बाद भी 37.3 ओवर में कुछ इस शर्मनाक तरीके से आउट हुए रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज से चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज हो गया हैं. दोनों टीमों के बीच एडिलेड के मैदान पर सबसे पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. जहाँ पहले टेस्ट की शुरुआत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के पहला सत्र के अंदर ही चार विकेट गिर गये. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजो (के एल राहुल और मुरली विजय) के साथ साथ कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी सस्ते में चलते बने.

रोहित ने किया ज्यादा निराश 

एडिलेड टेस्ट शुरू होने से पहले रोहित शर्मा को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठ रहे थे टॉस के समय पर विराट कोहली ने रोहित के अंतिम ग्याराह में शामिल होने पर मुहर लगाई और यह भी कहा, कि वो नंबर 6 पर खेलते नजर आयेगे.

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी भी पहले सत्र में ही आ गयी और सभी का मानना था, कि चेतेश्वर पुजारा के साथ रोहित शर्मा क्रिज पर समय व्यतीत करेगे और टीम को संकट से बाहर निकालेगे, लेकिन ऐसा ना हो सका.

रोहित शर्मा ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन जरुर बनाये, लेकिन वह बेहद ही शर्मनाक तरीके के साथ आउट हुए. रोहित शर्मा को नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया.

कुछ ऐसे आउट हुए रोहित 

37.2 ओवर में रोहित शर्मा ने नाथन लायन की गेंद पर एक शॉट खेला और गेंद सीमा रेखा के पास ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू कर रहे मार्कस हैरिस ने पकड़ी, लेकिन वह गेंद को पकड़े पकड़े सीमा रेखा के अन्दर प्रवेश कर बैठे और रोहित शर्मा के खाते में 6 रन आ गये.

मगर नाथन की अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा फिर से एक बड़े शॉट के लिए गये और डीप स्क्वायर लेग पर इस बार मार्कस हैरिस ने उनका कैच पकड़ा और रोहित आउट हो गये. वाकई में एक जीवनदान मिलने के बाद रोहित शर्मा से इस तरह के शॉट की उम्मीद लगाना बहुत गलत था.

The post वीडियो : 37.2वें ओवर में जीवनदान मिलने के बाद भी 37.3 ओवर में कुछ इस शर्मनाक तरीके से आउट हुए रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.