Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 39.3वें ओवर में विराट कोहली द्वारा लिया गया रिव्यु आया टीम इंडिया के काम, ख्वाजा के विकेट के साथ ही अश्विन ने रचा इतिहास

एडिलेड टेस्ट मैच का रोमांच देखते ही बन रहा हैं. भारतीय टीम के गेंदबाज लगातार मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं. बात अगर दूसरे दिन के पहले सत्र की करे, तो पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आ रहे थे. मगर रविचंद्रन अश्विन के गेंदबाजी आक्रमण में आने के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी ही बदल गयी.

आर अश्विन ने अटैक में आने के बाद एक के बाद एक तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर ही तोड़ कर रख दी. रवि अश्विन ने मार्कस हैरिस (26), शॉन मार्श (2) और उस्मान ख्वाजा (28) को अपना शिकार बनाया.

39.3वें ओवर में आउट हुए ख्वाजा 

(Photo by : Getty Images)

40वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को पकड़कर खड़े हुए उस्मान ख्वाजा को चलता कर दिया. उस्मान ख्वाजा ने 125 गेंदों का सामना किया और एक चौके की सहायता से 28 रन बनाये. उस्मान ख्वाजा को अश्विन ने विकेट के पीछे ऋषभ पन्त के हाथो कैच आउट करवाया.

उस्मान ख्वाजा को अंपायर कुमार धर्मसेना ने नोट आउट दिया और इसके बाद तुरंत बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रिव्यु ले लिया. रिव्यु में साफतौर पर देखा गया, कि अश्विन द्वारा डाली गयी गेंद उस्मान ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेते हुए ऋषभ पन्त के दस्तानो में गयी थी और इसके बाद थर्ड अंपायर ने उस्मान ख्वाजा को आउट करार दे दिया.

कुछ ऐसा आउट हुए उस्मान ख्वाजा 

विकेट के साथ ही अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड 

(Photo by : Getty Images)

उस्मान ख्वाजा का विकेट वाकई टीम इंडिया के लिए बड़ा विकेट रहा. रविचंद्रन अश्विन की यह तीसरी विकेट रही. इस विकेट को लेने के साथ ही आर अश्विन ने एक बड़ा कीर्तिमान भी आने नाम के आगे दर्ज करवा लिया. दरअसल रवि अश्विन अभी तक कुल 179 बाएं हाथ के बल्लेबाजो को अपना शिकार बना चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजो को सबसे ज्यादा बार आउट करने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के महान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम पर दर्ज हैं. मुथैया मुरलीधरन ने आज तक 191 बाएं हाथ के बल्लेबाजो को आउट किया हैं. अब दूसरे स्थान पर अश्विन का नाम आ गया हैं.

The post वीडियो : 39.3वें ओवर में विराट कोहली द्वारा लिया गया रिव्यु आया टीम इंडिया के काम, ख्वाजा के विकेट के साथ ही अश्विन ने रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.