भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। टी-20 सीरीज बराबर होने के बाद टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया है। अब दूसरा मैच पर्थ के मैदान पर खेला जायेगा। भारत की मौजूदा टेस्ट टीम काफी युवा है लेकिन इसमें कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। भले ही उन्होंने ज्यादा टेस्ट मैच न खेला हो, लेकिन अब शायद ही इस सीरीज के बाद कभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल पाए। भारत हार चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलती है। अब भारत को 2022-23 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।
हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका यह अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है।
3. रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे। उन दौरे में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यहाँ पहले ही मैच में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
चोट की वजह से वह दूसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फिट होने के बाद अगले दो मैचों में वजह जरुर खेलते नजर आ सकते हैं। उनकी उम्र अब 32 साल हो चुकी है और शायद 2022 से पहले ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दें।
2. मुरली विजय

मुरली विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालाँकि, वह मैच भारत में खेला गया था। उसके बाद गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की वजह सर शुरुआत में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।
दिल्ली के दोनों बल्लेबाजों के बाहर होने के बाद से विजय लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। 2014-15 दौरे पर टेस्ट सीरीज में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। इस बार भी बाकि तीन टेस्ट में उनसे वैसी भी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विजय की उम्र 34 साल की हो चुकी है। भारत के पास कई युवा सलामी बल्लेबाज भी हो गये हैं। ऐसे में विजय का यह आखरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है।
1. पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल इस भारतीय टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं जो 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे। उस समय वह टेस्ट के प्रमुख विकेटकीपर थे। इसके बाद भी उन्होंने अभी तक 25 ही टेस्ट मैच खेले हैं।
इस बार टीम उनका चयन कई लोगों को चौंका गया। शायद उन्हें ऋषभ पन्त की वजह से एक भी मैच खेलने का मौका भी न मिले। यह उनका अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा भी हो सकता है। अभी उनकी उम्र 33 साल हो चुकी है और उन्हें ज्यादा क्रिकेट नहीं बचा है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 3 भारतीय खिलाड़ी जिनका यह अंतिम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा हो सकता है appeared first on SportzWiki Hindi.