इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे कामयाब टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम पर हर किसी की नजरें लगी रहती है। मुंबई इंडियंस की टीम में एक से एक दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है और अपना खूब जलवा दिखाया है।
मुंबई इंडियंस का साथ छुटने के बाद इन खिलाड़ियों का करियर खत्म
मुंबई इंडियंस के लिए अब तक के 11 आईपीएल इतिहास के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपना करियर परवान चढ़ाया जिनकी आज क्रिकेट जगत में तूती बोलती है।

वैसे ही कई खिलाड़ी रहे लेकिन इन सबके बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं। जिनका करियर मुंबई इंडियंस के लिए तो बेहतर रहा लेकिन मुंबई का साथ छूटने से ही उनका करियर की खत्म हो गया।
रिचर्ड लेवी
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज रहे रिचर्ड लेवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 117 रन की पारी से अपनी पहचान बनायी।

रिचर्ड लेवी को इसके बाद साल 2012 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना हिस्सा बनाया जहां लेवी ने मुंबई के लिए 6 मैच खेले लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके। ऐसे में उन्हें मुंबई ने बाहर क्या किया वो हमेशा के लिए गायब से हो गए।
अभिषेक नायर
मुंबई के ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने वैसे तो आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। अभिषेक नायर को मुंबई इंडियंस ने पहले ही आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था मुंबई के लिए उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाने के साथ ही बढ़िया हाथ दिखाने की कोशिश की।

अभिषेक नायर इसके बाद अगले दोनों साल मुंबई का ही हिस्सा रहे लेकिन धीरे-धीरे उनके प्रदर्शन में गिरावट को देखते हुए उन्हें बाहर कर दिया। नायर इसके बाद कई टीमों के साथ खेले लेकिन वो इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
प्रज्ञान ओझा
हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा आईपीएल के एक बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। प्रज्ञान ओझा ने डेक्कन चार्जर्स से अपना करियर शुरू किया था लेकिन उन्होंने बाद में मुंबई इंडियंस के लिए भी बड़ा दम दिखाया।

2012 से 2014 तक मुंबई के लिए प्रज्ञान ओझा ने 37 मैचों में 29 विकेट लिए लेकिन इसके बाद 2015 में उन्हें 1 मैच खेलने का ही मौका मिला। इसके बाद धीरे-धीरे उनका करियर की खत्म हो गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post 3 खिलाड़ी जिनका मुंबई इंडियंस से अलग होने के साथ ही खत्म हुआ आईपीएल करियर appeared first on SportzWiki Hindi.