बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के कोच पद के लिए कुछ समय पहले ही आवेदन मंगाए थे। पहले इस पद पर रमेश पवार थे और उनका कार्यकाल 30 नवम्बर को समाप्त हो गया था। वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और कोच के विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने नए आवेदन लेने का फैसला किया था। इसके लिए कुल 28 आवेदन आये थे। अब इनमें से इंटरव्यू के लिए नाम शॉर्ट लिस्ट कर लिए गये हैं।
इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए नाम

मुख्य कोच पद के लिए आये 28 आवेदन में से नामों को शॉट लिस्ट किया गया है। इसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय पुरुष टीम के पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन का है। उनके कोच रहते भारतीय टीम ने 2011 विश्व कप पर कब्जा जमाया था।
गैरी कर्स्टन के अलावा विवाद कोच रमेश पवार ने एक बार भी कोच पद के लिए आवेदन किया था। उन्हें टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का सपोर्ट भी मिला था। शॉर्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है।
ये नाम भी शामिल
कर्स्टन और पवार के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स के भी नाम शॉर्ट लिस्ट हुआ है। इसमें कई और भारतीय खिलाड़ी भी हैं। जिनमें वेंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर और डब्ल्यूवी रमन शामिल हैं।
इनके अलावा इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किये नामों में दिमित्री मस्करेनहास, ब्रैड हॉग और ट्रेंट जॉन्स्टन जैसे नाम भी शामिल हैं। भारतीय महिला टीम के लिए खेल चुकी गर्गि बनर्जी और आरती वैद्य का नाम भी शामिल है।
गुरुवार को इंटरव्यू

शॉर्ट लिस्ट हुए नामों का इंटरव्यू गुरुवार 20 दिसम्बर को होगा। इसके बाद नये कोच के नाम का ऐलान किया जायेगा। इंटरव्यू लेने के लिए बीसीसीआई ने भारत के तीन पूर्व खिलाड़ियों की कमिटी का गठन किया है।
इस कमिटी में विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी का नाम शमिल है। इन सभी का इंटरव्यू मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पर किया जायेगा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए बीसीसीआई ने गैरी कर्स्टन समेत इन 3 दिग्गजों को इंटरव्यू के लिए किया आमंत्रित appeared first on SportzWiki Hindi.