भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह का आईपीएल करियर इस नीलामी के पहले राउंड में खत्म माना जा रहा था। पहले से ही भारतीय टीम से बाहर युवराज सिंह के लिए आईपीएल बहुत बड़ी संजीवनी के रूप में देखा जा रहा था।
ऑक्शन के पहले राउंड में युवराज सिंह को नहीं चुना था किसी फ्रेंचाइजी ने
लेकिन पहले राउंड में युवराज सिंह का नाम पोटली से निकलने के बाद किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं ली और युवराज सिंह अनसोल्ड हो गए।

भारत के सिक्सर किंग कहे जाने वाले इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल की फ्रेंचाइजी के द्वारा नहीं चुना जाने किसी बड़े झटके से कम नहीं था।
युवी को मुंबई इंडियंस ने आखिरी पलों में किया अपने पाले में
लेकिन युवी को ये झटका जब जोर से लगता उससे पहले ही ऑक्शन के दूसरे राउंडर में मुंबई इंडियंस ने इस बल्लेबाज को अपने पाले में उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ में ही कर लिया।

युवराज सिंह के लिए आईपीएल के 12वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन का आखिरी पलों में मुंबई इंडियंस के द्वारा चुना जाना एक बहुत बड़ी संजीवनी बन गया है जो उनके करियर को एक बार फिर से ट्रेक पर लौटा सकता है।
ऑक्शन बाद युवराज सिंह नहीं उतरे रणजी मैच में
युवराज सिंह आईपीएल नीलामी में अपने नाम पर लगाई बोली से जबरदस्त खुश हैं। युवी की खुशी का कोई ठीकाना ही नहीं है। लेकिन इस खुशी में चूर युवराज सिंह ने ऑक्शन के बाद रणजी ट्रॉफी के मैच में ही नहीं उतरा।

ऑक्शन से पहले पंजाब के लिए रणजी मैच खेलने वाले युवराज सिंह इस सीजन के तीनों ही मैच खेले जिसमें वो सफल नहीं हो सके। इस दौरान उन्होंने 24, 4, 9 और 41 के स्कोर ही बना सके।
युवी रणजी खेलने के बयाए जा पहुंचे छुट्टियां मनाने हंगरी
एक बार ऑक्शन होने के बाद जब पंजाब का अगला रणजी मैच शनिवार से हैदराबाद में शुरू हुआ लेकिन इस मैच में युवी के नहीं पहुंचने के कारण वहां उनका इंतजार कर रहे फैंस को बहुत ही निराशा का सामना करना पड़ा।

तो वहीं युवराज सिंह रणजी मैच खेलने की बजाए क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए अपनी पत्नी हेजल किच के साथ हंगरी पहुंच चुके हैं। उनकी पत्नी हेजल किच ने अजित आगरकर और आशिष नेहरा के साथ फोटो पोस्ट की।
युवराज सिंह के ऑक्शन के बाद अचानक से रणजी मैचों से हटने से फैंस इतने निराश और भड़के हुए हैं कि युवी को लोगों ने जबरदस्त ट्रोल किया।
• Yuvraj made himself available for 3 Ranji games before the #IPLAuction
• Fails to make any impact, yet gets picked by best friend Zaheer Khan at base price in the Auction.
• Off for Christmas with friends.Punjab cricket continues to let itself be expolited by it's stars.
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) December 21, 2018
He is not picked for cricket. Picked for being MI's poster boy, cricket will be bonus.
—
Doc
(@CricketMedicine) December 22, 2018
True I feel he should go with grace.
— Joydeep Ganguly (@joydeepg9) December 22, 2018
Manipulative cricketer with dubious credentials
— Tenacious Dandelion (@heer3967) December 21, 2018
And to think someone like Manoj Tiwary went unsold in spite scoring big every domestic seoson & every IPL seoson he gets a decent amount of games in is so sad
— Bharath
(@imBharath17) December 22, 2018
Don’t quite agree Zak picked him ….but yes when they find time to turn out for IPL where there is money why not turn out for Ranji and help youngsters. Have immense respect for him for what he did for India but now it’s coming to a point where he is losing respect.
— Gautam Singh Ghai (@gautghai) December 21, 2018
He played just for ipl auction,
After the auctions were over, opted out of todays match against hyderabad, such a selfish player— King Rohit (@KingRoh56371584) December 22, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post किसने कहा सिर्फ आईपीएल ऑक्शन में बिकने के लिए युवराज सिंह ने खेले थे रणजी के 3 मैच appeared first on SportzWiki Hindi.
Doc
(@CricketMedicine)
(@imBharath17)