भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न के प्रसिद्ध मैदान एमसीजी में खेला जाएगा. ये टेस्ट मैच इस सीरीज के सबसे ख़ास मैच के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस मैच को जीतने के पास हर टीम के पास इस सीरीज में जीत हासिल करने का मौका होगा. वहीं इसके अलावा टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा के पास भी इस मैच में रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
यह भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा के लिए बेहद खास होने वाला है. जबकि उन्होंने अब तक खेले गए दो टेस्ट में आठ विकेट हासिल किए हैं.
बना ये सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, इशांत शर्मा के पास बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय स्पिनर बिशन बेदी को पीछे छोड़ने का मौका है. 30 साल के इशांत ने 89 टेस्ट में 264 विकेट लिए हैं और बेदी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की और जरूरत है.
बेदी ने 13 साल लंबे करियर में 67 टेस्ट में 266 विकेट हासिल किए थे. भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में इशांत और बेदी से आगे जहीर खान (311), रविचंद्रन अश्विन (342), हरभजन सिंह (417), कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) हैं.
भारत के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस है चिंता का विषय

टीम के पास इस मैच को जीतना का अच्छा मौका है, लेकिन टीम इंडिया के सामने इस समय काफी ज्यादा दिक्कत खड़ी हो गई है. टीम के स्टार गेंदबाज़ अश्विन की चोट को लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नही हुई है. ऐसे में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है.

जडेजा की चोट को लेकर भी लगातर ड्रामा जारी है. हालांकि बीसीसीआई साफ कर दिया है कि वो तीसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट है. इसके अलावा रोहित की चोट को लेकर भी अभी तक कोई ख़ास जानकारी सामने नही आई है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने फिटनेस की समस्या आ रही है.

इन सबके के अलावा टीम के सामने सबसे बड़ी दिक्कत सलामी बल्लेबाजों की फॉर्म है. विजय इस समय अपने करियर के ढलान पर है. वही दूसरी तरफ राहुल का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने कई मुसीबतें हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 3 विकेट लेते ही बिशन सिंह बेदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे इशांत शर्मा, इतिहास रचने का है सुनहरा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.