Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब ने किया नए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान, इन 3 दिग्गजों को जोड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इसी महीने 18 तारीख को होने वाली है। उससे पहले टीमों ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव शुरू कर दिए हैं। कई टीमों ने पुराने सपोर्ट स्टाफ की जगह नये को नियुक्त किया है। इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ में कई बड़े नामों को जोड़ा है। पिछले साल उनकी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे वीरेंदर सहवाग और वेंकटेश प्रसाद ने अपना पद छोड़ दिया है।

रेयान हैरिस को बनाया गेंदबाजी कोच

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को गेंदबाजी कोच बनाया है। इससे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के पास यह जिम्मेदारी थी। प्रसाद ने इसी पिछले महीने ही यह पद छोड़ दिया था।

उनके हटने के बाद श्रीधरन श्रीराम को गेंदबाजी कोच बनाये जाने की बात हो रही थी। वह ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं लेकिन अब टीम ने रेयस हैरिस के नाम पर मुहर लगा दी है।

श्रीराम होंगे बल्लेबाजी कोच

 

इसी बीच श्रीधरन श्रीराम को पंजाब की टीम ने अपना बल्लेबाजी कोच बनाया है। श्रीराम ने भारत के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं। वह आईपीएल में भी दो मैच खेल चुके हैं। श्रीराम के पास घरेलू मैचों का काफी अनुभव है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी मिली है। पंजाब की टीम पिछले आईपीएल में प्ले- ऑफ तक भी नहीं पहुँच पाई थी। उनकी बड़ी वजह केएल राहुल को छोड़कर उनके अन्य बल्लेबाजों का फेल होना था।

क्रेग मैकमिलन को बनाया फील्डिंग कोच

इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन को फील्डिंग कोच बनाया है। इससे पहले पंजाब की टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेंसन को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था।

पंजाब की टीम अभी तक आईपीएल की विजेता नहीं बन पाई है। आईपीएल 2014 में वह जरुर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स के हाथों हार मिली थी। अब टीम इस बार नये सपोर्ट स्टाफ के साथ आईपीएल विजेता बनने के इरादे से उतरेगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किंग्स इलेवन पंजाब ने किया नए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान, इन 3 दिग्गजों को जोड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.