एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। तीसरे दिन बारिश की वजह से करीब 15 ओवर का खेल नहीं हो पाया लेकिन भारतीय टीम ने मैच पर अपना दबदबा बना लिया है। आज मैच के तीसरे दिन स्टेडियम में कुछ अजीब देखने को मिला।
पकड़ा गया संदिग्ध

एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टेडियम में एक संदिग्ध पकड़ा गया। वह मैच टेलिकास्ट होने से पहले ही मैदान पर हो रही घटनाओं के बारे में मोबाइल से किसी को जानकारी दे रहा था। इससे सट्टेबाजी की बातों को फिर से हवा मिल गई है।
शक होने पर उस व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके बाद इससे पूछताछ की गयी। वह ऐसा क्यों कर रहा था इसपर कुछ साफ़ नहीं हुआ है लेकिन उसने अपनी गलती मान की है।
3 साल का लगा बैन

मोबाइल पर जानकरी देने की गलती सिद्ध होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के तरफ से उस शख्स पर बैन लगा दिया गया है। अब शख्स तीन साल तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित किसी भी मैच में जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया में किसी ने मैदान से फोने के जरिये मैच के बारे ममे बाहर जानकरी दे रहा हो। कुछ साल पहले भी बिग बैश के मैच के दौरान भी यहां ब्रिटीश मूल का नागरिक ऐसी ही गतिविधि में पकड़ा गया था।
मैच में भारत की स्थिति मजबूत

पहली पारी में सिर्फ 250 के स्कोर पर सिमटने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में सिर्फ 235 रनों पर पवेलियन भेज दिया। पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज अच्छा खेल दिखा रहे हैं।
दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के आउट होने के बाद पुजारा और कोहली ने पारी को संभाला। भारतीय टीम कप्तान कोहली का विकेट खो चुकी है लेकिन टीम चेतेश्वर पुजारा पिच पर टिके हैं और टीम की कुल बढ़त 166 रनों की हो चुकी है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान मैदान के बाहर मैच की जानकारी पहुंचाते पकड़ा गया शख्स, 3 साल के लिए लगा बैन appeared first on SportzWiki Hindi.