Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के पास पहुंची अनुष्का, 3 दिन बाद मनाएंगे पहली मैरिज एनिवर्सरी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है साथ ही आज मैच का तीसरा दिन है। साथ आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का हौसला बढ़ाने उनकी पत्नी अनुष्का ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं है। इसके अलावा आपको बता दे की इटली में हुए विराट और अनुष्का की शादी को 3 दिन बाद एक साल पूरा होने वाला है।

इस वजह से बताया जा रहा है की वह अब विराट और अनुष्का एक साथ मैरिज एनिवर्सरी मना सकते है। अनुष्का शर्मा एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन अपने हस्बैंड को चीयर करती स्टेडियम में स्पॉट हुईं है।साथ ही माना जा रहा है की दोनों अपनी शादी की सालगिरह के जश्न की तैयारियां कर रहे हैं। आपको बता दे की 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह है।

जल्द ही बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो आने वाली है और इन दिनों वह इस फिल्म के प्रमोशन बिजी नजर आ रही थी। लेकिन अब वह प्रमोशन को बीच में ही छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं। जबकि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना चाहेगे।

और ये भी पढ़े:

हॉकी वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल के लिए होगी भारत की कनाडा से भिड़त

Ind vs Aus: ये शानदार कारनामा करके ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड



Herald