Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 बल्लेबाजों की जोड़ियां जिन्होंने हारे हुए मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए बचाया मैच

क्रिकेट को हमेशा से ही एक टीम का गेम माना जाता हैं। क्रिकेट के मैदान में किसी भी टीम की जीत के लिए दो बल्लेबाजों के बीच की साझेदारी को सबसे ज्यादा अहम माना जाता हैं।

क्रिकेट के लंबे प्रारूप टेस्ट मैच में खिलाड़ियों की मानसिक से लेकर शारीरिक फिटनेस की भी कड़ी परीक्षा की जाती है। क्रिकेट के इतिहास को अगर उठाकर देखें तो कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन साझेदारियां निभाई है।

लेकिन इनमे से भी कुछ ऐसे चुनिंदा बल्लेबाज हैं। जिनकी बेहतरीन साझेदारी की बदौलत टीम को मैचों के दौरान जीत मिली है। तो आइये आज जानते हैं ऐसे ही कुछ बल्लेबाजों के बारें में जिनकी शानदार साझेदारी ने टीम को मैच जीताया हैं।

राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता हैं भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों का। जिनकी बेहतरीन साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। बता दें पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 10 विकेट के साथ हराया था।

जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम पूरे पूरे आत्म-विश्वास से उतरी थी। इस बेहतरीन जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया लगातार 16 टेस्ट मैचों में अपनी जीत का एक रिकॉर्ड बना चुकी थी।

उस समय में विरोधी टीम के पास स्टीव वॉ, शेन वॉर्न, रिकी पोंटिंग और ग्लेन मैकग्राथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 445 रन बनाए थे, जिसमें भारतीय टीम 171 रनों के साथ ऑलआउट हो गयी थी।

 

 

जिसके बाद भारतीय टीम को फॉलो-आन मिलने के कारण दोबारा बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरना पड़ा। उस समय टीम के कप्तान गांगुली का स्कोर 232-4 था। उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत की हार इस मैच में संभव हैं।

लेकिन जब मैदान पर राहुल और वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी करने आये तो उन्होंने मैच का जैसे रुख ही बदल दिया। तीसरे दिन इस मैच में लक्ष्मण 109 रन बनाये थे। वहीं राहुल का स्कोर इस मैच में 7 रन का था।

लेकिन जब ये दोनों ही बल्लेबाज इस सीरीज के चौथे दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर आये। तब उन्होंने अपने ऊपर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

इस जोड़ी ने पूरे दिन खेलकर 335 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। लेकिन पांचवे दिन ये दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। जिसके बाद इस मैच को भारत ने 171 रनों से जीता था।

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने


दक्षिण अफ्रीका के श्रीलंका दौरे का पहला साल 2006 को शुरू हुआ था। उस समय अफ्रीका के टीम की कप्तानी ऐशवेल प्रिंस संभाल रहे थे। इस मैच में श्रीलंका की टीम अपने तेज़ गेंदबाज चामिंडा वास के बिना ही मैदान में खेलने को उतरी। मेजबान टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए अफ्रीका की टीम को 112 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।

लेकिन उस समय एबी डीविलियर्स के 65 रनों के साथ अफ्रीका की टीम ने 169 रन बनाए थे। जिसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में आयी। श्री लंका की टीम ने अपनी शुरुआत कुछ ज्यादा खास नहीं दी थी। इस टीम के दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाजों को महज 14 के स्कोर के साथ ही पवेलियन वापस जाना पड़ा था।

लेकिन उस वक़्त शायद किसी को ये अनुमान नहीं था कि कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की साझेदारी मैच का पासा पलटने में कामयाब हो पाएगी।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले दिन बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए 357 रन बनाए थे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी साझेदारी को दो दिन तक निभाया था। दूसरे दिन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 624 रनों की साझेदारी निभाई।

एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस


बता दें न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली टेस्ट मैच की पारी में 282 रन बनाये थे। जिसका जवाब देते हुए कीवी टीम ने अपने बेहतरीन बल्लेबाज टॉम लाथम की 264 रनों की पारी की बदौलत 578 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था।

इसके बाद मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी के दौरान 13 रन के साथ तीन विकेट गावं दिए थे। जिसके बाद से ही श्री लंका की टीम के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा था।

लेकिन इसके बाद टीम के दो सलामी बल्लेबाजों एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस ने पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए 239 रन अपने नाम करते हुए। श्री लंका की टीम को इस मैच में वापसी दिलवाई। पांचवें दिन बारिश के कारण केवल 12 ओवर ही खिलाए गए। जिसके बाद मैच को ड्रा के साथ खत्म किया गया।

The post 3 बल्लेबाजों की जोड़ियां जिन्होंने हारे हुए मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए बचाया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.