Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3rd Test: भारत 400 रन के करीब, पुजारा ने लगाया करियर का 17वां शतक

खेल डेस्क। मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (106) के शतक के साथ कप्तान विराट कोहली (82) और मयंक अग्रवाल (76) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पांच विकेट पर 384 रन बना लिए हैं।

वर्ष 2018: ये रही टेस्ट क्रिकेट की सबसे खराब सलामी जोड़ी

चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक लगाया। उन्होंने इस शतकीय पारी के दौरान 319 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने दस चौके लगाए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े। कोहली हालांकि अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 204 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए।

इस दौरान कोहली ने नौ चौके लगाए। विराट कोहली को मिशेल स्टार्क ने पवेलियन की राह दिखाई। वह रन गति में तेजी लाने के प्रयास में आरोन फिंच को कैच दे बैठे। इसके चार ओवर बाद चेतेश्वर पुजारा भी आउट हो गए।

ICC ;हाल ऑफ फेम में शामिल हुआ ये क्रिकेटर

पैट कमिन्स की नीची रहती गेंद ;भारतीय दीवार को भेदकर विकेटों से जा लगी। इसके बाद उप कप्तान अजिंक्या रहाणे और रोहित शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। रहाणे भी 34 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए।

समाचार लिखे जाने तक रोहित शर्मा 38 और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने गुरुवार को दो विकेट पर 215 रन से आगे खेलना शुरू किया। गौरतलब है कि चार टेस्ट मैचों की शृंखला में अभी तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर है।