Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेसी ने दिखाया अपना दम, बार्सिलोना 4-0 से जीता

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी बार्सिलोना की तरफ से खेलते हुए दो फ्री किक जमाकर अपना दम दिखाया। बार्सिलोना ने शनिवार को ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप में एस्पेनयोल को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। बता दें, मेसी को दो बार फ्री किक करने का मौका मिला और उन्होंने पहली बार एक ला लिगा मैच में दो फ्री किक जमाई।

जानकारी में बता दें, मेसी ने 17वें और 65वें मिनट में गोल किए, वहीं ओसमाने डेंबेले ने 26वें और लुईस सुआरेज ने 45वें मिनट में गोल कर जीत को 4-0 जीत दिलाई। इस जीत के साथ बार्सिलोना 15 मैचों में 31 अंक के साथ लीग लिस्ट में नंबर-1 पर बरकरार है और एस्पेनयोल 9वें नंबर पर है।

दूसरी तरफ, इंग्लिश प्रीमियर लीग (IPL) फुटबॉल में चौथे नंबर पर चल रही चेल्सी ने डिफेंडिंग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से हराया। यह सिटी की सीजन की पहली हार है। यह मैनचेस्ट सिटी का 22 इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच था और 8 महीने बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से सिटी 41 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है।

यह भी पढ़े:-

एडिलेड मैदान पर 'विराट ब्रिगेड' ने लगाई रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, एक क्लिक में जानें

इस भारतीय क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहले ही मैच में बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

IND vs AUS 1st Test: एडिलेड मैदान पर भारत ने 15 साल में दर्ज की पहली जीत, कंगारू को 31 रन से दी मात



Herald