Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईलीग: चर्चिल ने आइजॉल को 4-1 से हराया

पणजी
चर्चिल ब्रदर्स ने दोनों हाफ के दो-दो गोलों की मदद से आइजॉल एफसी को 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में रविवार को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हरा दिया। चर्चिल की तरफ से खालिद आचो ने 23वें, इसराइल गुरुंग ने 24वें, एंथोनी वोल्फे ने 61वें और विलिस प्लाजा ने 77वें मिनट में गोल किये। आइजॉल का एकमात्र गोल उसजे लाइबेरिया के स्ट्राइकर अंसुमनाह क्रोमाह ने 54वें मिनट में किया। चर्चिल ने इस जीत से शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी से अपना फासला कम कर लिया है। चर्चिल के अब सात मैचों से 13 अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई टीम के 17 अंक हैं। आइजॉल आठ मैचों में पांच अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है।