दक्षिण अफ्रीका की घरेलू मज़ांसी सुपर लीग में क्विंटन डी कॉक का शानदार प्रदर्शन जारी है। केपटाउन टीम के सलामी बल्लेबाज का बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर बोल रहा है। कुछ मैच पहले ही उन्होंने 108 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब एक बार भी उन्होंने 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। इस टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा अर्धशतक भी है।
राशिद खान के साथ किया खिलबाड़

अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। कोई भी बल्लेबाज अभी तक उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी करने में असफल रहा है। अब डी कॉक ने उनकी जमकर धुनाई कर दी है।
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने राशिद खान को लगातार तीन गेंद पर 16 रन ठोक दिए। सबस खास बात रही कि उन्होंने ये सभी रन स्विच हिट में बनाये। अभी तक कोई बल्लेबाज सीधे तरीके से राशिद को नहीं खेल पाता है।
चौका, छक्का और छक्का जड़ा

केपटाउन टीम की पारी के 19 वें ओवर में डी कॉक ने राशिद खान की लगातार तीन गेंद पर तीन स्विच हिट खेला। तीनों की गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गयी। राशिद खान ने इस मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया।
क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 55 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद उनकी टीम को इस इस मैच में जीत नहीं मिली। उनकी टीम के किसी और बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया और इसी वजह से टीम ने सिर्फ 161 का स्कोर खड़ा किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया रिलीज

आईपीएल 2018 में क्विंटन डी कॉक विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे। हालाँकि, इस नीलामी से पहले उन्होंने डी कॉक को रिलीज कर दिया है। उनका यह फैसला सभी की समझ से परे था।
आरसीबी से रिलीज होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। मज़ांसी सुपर लीग में डी कॉक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अभी तक 7 मैच में 407 रन बनाये हैं।
देखें वीडियो:
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) December 9, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: 4 6 और 6 के साथ क्विंटन डी कॉक ने की राशिद खान की जमकर धुनाई, देखने लायक था राशिद का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.