Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में 4 करोड़ 80 लाख में बिकने के बाद भी निराश है प्रभसिमरन सिंह, कहा सपना न हुआ पूरा

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए जयपुर में हुई ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों की जिंदगी रातों-रात बदल डाली. इस फेहरिस्त में एक नाम प्रभसिमरन सिंह का भी है, जो पटियाला के रहने वाले हैं और उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 4 करोड़ 80 लाख की बड़ी कीमत पर खरीदा है.

अब हैरानी की बात ये है कि प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 4 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 18 रन ही बनाए हैं. लेकिन फिर भी किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह जैसे बड़े स्टार को छोड़ इस बल्लेबाज को इतनी बड़ी कीमत पर खरीदा.इसके बाद भी वो खुश नही है. उनका मानना है कि वो अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाने चाहते थे.

मुझे अंडर-19  वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना था 

आईपीएल में उनकी नीलामी को लेकर बात की गए तो उन्होंने कहा कि

“मेरा लक्ष्य कभी भी आईपीएल में खेलना नही था, मैं अंडर-19   वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बनाना चाहता था. हालांकि मेरा चयन नही हो सका था, जिस वजह से मैं काफी ज्यादा निराश था. ऐसे में मुझे समझ में नही आ रहा है कि मैं इसको लेकर कैसे कुछ कहूँ. मुझे उम्मीद नही थी कि मुझ पर कोई इतनी बड़ी रकम लगाएगा. एक समय तो ऐसा आया तो कि मुझे समझ में ही नही आ रहा था कि इसमें कितने जीरो होते हैं.”

जानिए क्यों है ख़ास 

प्रभसिमरन सिंह को इतनी बड़ी कीमत मिलने की वजह उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और एक विकेटकीपर होना है. पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन ने पंजाब अंडर-23 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 301 गेंदों में 298 रन ठोक डाले थे. जिसमें उन्होंने 13 छक्के और 29 चौके लगा डाले थे. इस पारी के बाद प्रभसिमरन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और आईपीएल में उन्हें 4.80 करोड़ रु. मिल गए.


आपको बता दें प्रभसिमरन सिंह, एम एस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं, आईपीएल में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद आईपीएल एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रभसिमरन सिंह में छक्के मारने का दम है, लेकिन वो इससे कही ज्यादा अच्छे बल्लेबाज दिखते हैं. वैसे अगर उन्हें दाएं हाथ का रिषभ पंत कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा.

आपको बता दें प्रभसिमरन सिंह पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह के भाई हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रु. में खरीदा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल में 4 करोड़ 80 लाख में बिकने के बाद भी निराश है प्रभसिमरन सिंह, कहा सपना न हुआ पूरा appeared first on SportzWiki Hindi.