Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच में खराब प्रदर्शन के बाद इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का पहले टेस्ट से बाहर होना तय!

भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है. भारत ने इस अभ्यास मैच में पहले खेलते हुए 358 रन बनाये थे.

भारत की पहली पारी 358 रन पर आउट होने के बाद लग रहा था, कि भारतीय टीम के गेंदबाज भी जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम को आउट कर देंगे, लेकिन सभी की उम्मीदों से बिल्कुल विपरीत हुआ.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने बना डाले 544 रन 

भारतीय टीम की पहली पारी के 358 रन के जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाये. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरी नीलसन ने सबसे ज्यादा टीम के लिए 100 रन की शानदार पारी खेली.

वहीं डार्सी शार्ट ने भी टीम के लिए 74 रन की एक शानदार पारी खेली. निचले क्रम में आकर एरोन हार्डी ने भी 86 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया.

बेअसर दिखे जडेजा, अश्विन, इशांत और उमेश 

इस अभ्यास मैच में भारत के लिए कुल 10 गेंदबाजो ने गेंदबाजी की, भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 1.1 ओवर की गेंदबाजी में ही एक विकेट हासिल कर लिया था.

बुमराह और शमी को छोड़ बाकि सभी गेंदबाज बेअसर नजर आये. रविन्द्र जडेजा जहां 11 ओवर की गेंदबाजी करके एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाये. वहीं अश्विन 40 ओवर की गेंदबाजी में 122 रन खर्च करके मात्र 2 विकेट ही हासिल कर पाये.

इशांत शर्मा भी इस मैच के दौरान बेरंग नजर आये, उन्होंने इस अभ्यास मैच में 22 ओवर की गेंदबाजी की और 73 रन खर्च करके वह मात्र एक विकेट ही हासिल कर पाये.

उमेश यादव का हाल तो सबसे ज्यादा खराब रहा, उन्होंने अपने 28 ओवर में 4.04 की इकॉनामी रेट से कुल 113 रन खर्च किये और उन्हें भी मात्र एक ही विकेट हासिल हुआ.

चारों गेंदबाज पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से हो सकते हैं ड्राप 

आपकों बता दें, कि चारों गेंदबाज के अभ्यास मैच में खराब प्रदर्शन के कारण टीम मैनेजमेंट इन चारों गेंदबाजो को एडिलेड में 6 दिसंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकता है. भारतीय टीम पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अभ्यास मैच में खराब प्रदर्शन के बाद इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का पहले टेस्ट से बाहर होना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.