Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: हरियाणा और तमिल ने खेला 40-40 का टाई

कोलकाता
प्लेआॅफ से बाहर हो चुकी टीमों हरियाणा स्टीलर्स और तमिल तलाईवास ने वीवो प्रो कबड्डी लीग के एक रोमांचक अंतर जोन मुकÞाबले में मंगलवार को 40-40 का टाई खेला। दोनों टीमें पहले ही प्लेआॅफ की होड़ से बाहर हो चुकी थीं और उनके बीच यह सम्मान बचाने वाला मुकाबला था। दोनों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत किसी को भी हाथ नहीं लगी। दोनों टीमों ने अपने- अपने जोन में आखिरी स्थान के साथ इस सत्र में अपना अभियान समाप्त किया। हरियाणा ने 22 मैचों में 6 जीत, 14 हार और 2 ड्रा के साथ 42 अंक हासिल किये जबकि तमिल टीम ने 22 मैचों में 5 जीत, 13 हार और 4 ड्रा के साथ 42 अंक हासिल किये। हरियाणा की तरफ से उसके सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत ने सर्वाधिक 17 अंक जुटाए और विकास  कंडोला ने 10 अंकों का योगदान दिया। तमिल की तरफ से अजय ठाकुर ने 17 और आनंद ने आठ अंक जुटाए। हरियाणा ने रेड से 30 और तमिल ने 26 अंक बटोरे। डिफेंस में दोनों के एक बराबर 8-8 अंक रहे।